टीएसदी कॉर्प कंपनी के सह-संस्थापक पंकज राहुल सिंह के मुताबिक सहवाग के अलावा सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह और इरफान पठान सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। कंपनी का कहना है कि ये खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर 50 प्रतिशत, ट्विटर पर 40 प्रतिशत और फेसबुक पर 10 प्रतिशत सक्रिय रहते हैं। इनमें तीनों सोशल नेटवर्किंग साइट पर सहवाग सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं।