फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसन रॉय को जिंदगीभर रहेगा मलाल, राहुल का कैच टपकाना पड़ा महंगा, बन गया इतिहास

Wed, 04 Jul 2018 06:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
केएल राहुल (101*, 54, 10x4, 5x6) के बेहतरीन शतक की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। राहुल के शतक में जेसन रॉय की बड़ी भूमिका रही। उनसे एक गलती हुई, जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के विलेन बन गए।
विज्ञापन

2 of 5
जेसन रॉय
26 वर्षीय राहुल मैनचेस्टर में खेले गए मैच में शतक नहीं बना पाते अगर जेसन रॉय उनका आसान कैच नहीं टपकाते।  डेविड विली द्वारा किए पारी के तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट में मौजूद जेसन रॉय ने राहुल का आसान कैच टपका दिया। तक कर्नाटक का बल्लेबाज केवल 17 रन बनाकर खेल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल
रॉय द्वारा मिले जीवनदान के बाद राहुल ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से तांडव मचा दिया और इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए केवल 53 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से शतक जड़ दिया। यह राहुल के टी-20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में लॉडरहिल में शतक जमाया था।

4 of 5
केएल राहुल
राहुल की पारी की बदौलत टीम इंडिया इतिहास बनाने में कामयाब हुई। टीम इंडिया विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने तीन अलग-अलग मौकों पर लगातार 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीते हो। इसके अलावा टीम इंडिया ने इंग्लैंड में भी अपना रिकॉर्ड सुधारा और पिछले पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मिली हार के बाद पहली बार जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल
बता दें कि टीम इंडिया द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदें शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान विराट कोहली ने मोइन अली की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाकर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें