फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ ने हासिल की करियर बेस्ट रेटिंग, विराट नंबर-2 पर बरकरार, कुक की टॉप-10 में वापसी

Mon, 01 Jan 2018 12:36 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। एशेज सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले स्मिथ आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 947 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। सर्वाधिक रेटिंग के मामले में स्मिथ अब केवल सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन (961) से पीछे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं जबकि एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में मैराथन पारी खेलने वाले इंग्लैंड के ओपनर एलिस्टर कुक 9 स्थानों की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एलिस्टर कुक
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मेलबर्न और दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में समाप्त हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट के बाद आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की।  कुक ने दोहरे शतक के दम पर टॉप-10 में वापसी की। 33 साल के इस सलामी बल्लेबाज की नाबाद 244 रन की पारी से इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 491 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला सातवें स्थान पर हैं।

4 of 6
डेविड वॉर्नर
रैंकिंग में सुधार करने वालों में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी शामिल हैं। रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के 855 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर रूट और विलियमसन से 24 अंक पीछे छठे स्थान पर हैं। उन्होंने मेलबर्न में 103 और 86 रन की पारी के दम पर 30 अंक हासिल किए। वार्नर ने 2017 की शुरूआत रैंकिंग में पांचवें स्थान से की थी।
विज्ञापन

5 of 6
जेम्स एंडरसन
गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष नौ स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 892 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर बरकरार हैं। उन्होंने साल की शुरूआत 810 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान से की थी। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और रंगना हेराथ ने 2017 की शुरूआत रैंकिग में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान से की और साल का अंत उन्होंने तीसरे, चौथे और छठे पायदान के साथ किया। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोर्ने मोर्केल
शीर्ष 10 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है जहां दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल 10वें पायदान पर आये हैं। 33 साल के इस तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में 21 रन पर पांच विकेट झटके थे, जिससे उनकी रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार हुआ। लगभग दो साल में यह पहली बार है जब मोर्कल रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें