फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवी ने कहा- दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इस चुनौती से निपटना टीम इंडिया का लक्ष्य

Mon, 01 Jan 2018 12:35 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में लाल कूकाबूरा गेंद से गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि टेस्ट सीरीज में एक्स्ट्रा बाउंस वाली पिच से टीम इंडिया के गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया ने नमी भरे मौसम की वजह से रविवार को इंडोर अभ्यास किया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों का ध्यान लंबे स्पेल पर लगा है क्योंकि 5 जनवरी से न्यूलैंड्स में पहले टेस्ट से उन्हें पूरी सीरीज में लंबे स्पेल में गेंदबाजी करना पड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर ने कहा, 'जब आप दक्षिण अफ्रीका का दौरा करते हो तो आपके दिमाग में सबसे पहले ‘उछाल भरा विकेट’ आता है। मगर फिर भी यह तय नहीं होता कि आपको मैच में किस तरह की पिच मिलेगी। जब बल्लेबाजों की बात होती है, तो उछाल से निपटना काफी अहम है। गेंदबाजों के लिए भी यह महत्वपूर्ण होता है। कूकाबूरा से गेंदबाजी करना सबसे कठिन है। 25-30 ओवर के बाद यह ज्यादा कुछ नहीं करती, इसलिए हम इस तरह के हालात के अनुसार तैयारी की कोशिश कर रहे हैं।'

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
भुवी ने आगे कहा, 'तेज गेंदबाजी आक्रमण ने अभी मैच के लिए रणनीति बनाना शुरू नहीं की है, लेकिन हमारा ध्यान लंबे स्पेल की गेंदबाजी करने पर लगा है। हमने अभी तक योजना के बारे में बात नहीं की है। हमारा ध्यान सिर्फ बेसिक्स पर लगा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर को लगता है कि मौजूदा फॉर्म से उनकी टीम के पास दक्षिण अफ्रीका में अपना रिकॉर्ड सुधारने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा, 'सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। हम जानते हैं कि हमारे पास दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का बढ़िया मौका है, लेकिन ऐसा करने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। हमने पिछले दो साल में काफी अच्छा किया है और हमें पूरा भरोसा है कि हम इन हालात में अच्छा करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें