फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय

Mon, 26 Dec 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया की अंडर 19 टीम को हाल ही में एशिया कप विजेता बनाने वाले कोच और द वॉल के नाम से जाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने युवाओं की सफलता का श्रेय विराट कोहली और अनिल कुंबले की जोड़ी को दिया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय

2 of 5
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
राहुल का कहना है कि ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ी ए-टीम और घरेलू स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं और वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम इंडिया में युवाओं को लेकर जो माहौल बन रहा है उससे इन युवाओं को काफी फायदा पहुंच रहा है। 

 
विज्ञापन

इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय

3 of 5
राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले - फोटो : ESPN
द्रविड़ ने आगे कहा कि मैं युवाओं की सफलता का श्रेय विराट कोहली और अनिल कुंबले की जोड़ी को देता हूं जिन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया है। इसी वजह से हमें अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। 

 

इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय

4 of 5
करुण नायर - फोटो : PTI
चेन्नई टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर की तारीफ करते हुए द्रविड़ ने कहा कि अपने पहले शतक को तिहरे शतक में बदलना काबिले तारीफ है। इस बल्लेबाज में मुझे रन बनाने की भूख नजर आती है और यह बेहद जरूरी है। राहुल ने आगे कहा नायर के पास काफी क्षमता है और मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी बढ़िया प्रदर्शन करते रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूर्व दिग्गज ने विराट और कुंबले को दिया युवाओं की सफलता का श्रेय

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : espncricinfo
भारत के ए और अंडर 19 के कोच की भूमिका निभा रहे द्रविड़ ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की है। यदि टीम इंडिया को ऑल राउंडरों की जरूरत है तो हम जूनियर स्तर पर ऑल राउंडरों को बढ़ावा देंगे। द्रविड़ ने कहा कि अंडर-19 और ए टीम के परिणाम ज्यादा मायने नहीं रखते। उस स्तर पर हमें युवाओं को न सिर्फ बेहतर खिलाड़ी बनाने के साथ-साथ एक बेहतर इंसान भी बनाना होता है। ताकि वो अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें