#नए बजट में कम हो सकते हैं टैक्स रेट, वित्त मंत्री जेटली ने दिए संकेत
#देश की सबसे ताकतवर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाक समेत यूरोप तक कर सकती है हमला
#बीजेपी के इशारे पर यूपी चुनाव में गठबंधन कर रहीं सपा और कांग्रेसः मायावती
#अगस्ता वेस्टलैंड केसः पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली जमानत
#जल्द हो सकता है यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव का ऐलानः मीडिया रिपोर्ट्स
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
#नए बजट में कम हो सकते हैं टैक्स रेट, वित्त मंत्री जेटली ने दिए संकेत
नए बजट में टैक्स का बोझ कुछ हल्का हो सकता है। सरकार ने संकेत दिए कि 2017 के आम बजट में टैक्स की दरें कम की जा सकती हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि देश में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए करों की दर निचले स्तर पर करने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा, 'अब हमें निचले दर के करों की जरूरत है, जिससे हम सर्विसेज को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकें।
विज्ञापन
3 of 6
#देश की सबसे ताकतवर अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाक समेत यूरोप तक कर सकती है हमला
भारत की सबसे दूर तक मार करने वाली स्वदेश में विकसित परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर किया गया। देश में तैयार की गई यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी इस मिसाइल की जद में चीन और पाकिस्तान समेत यूरोप भी होगा।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
#बीजेपी के इशारे पर यूपी चुनाव में गठबंधन कर रहीं सपा और कांग्रेसः मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और सपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने लखनऊ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक तिहाई चुनावी वादों को भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
#अगस्ता वेस्टलैंड केसः पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली जमानत
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में आरोपी पूर्व वायु सेना चीफ एसपी त्यागी को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने त्यागी को सोमवार को जमानत दे दी। 3600 करोड़ के वीवीआईपी होलिकॉप्टर डील घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।
#जल्द हो सकता है यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव का ऐलानः मीडिया रिपोर्ट्स
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द किया जा सकता है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक पांच राज्यों के चुनााव की तैयारी अंतिम चरण में है। एबीपी न्यूज के मुताबिक गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बलों की तैनाती, मणिपुर के आतंरिक हालात और शांति पर विचार और बोर्ड की परीक्षाओं को तैयारी को लेकर बातचीत अपने अंतिम चरण में हैं।