फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे 'हिटमैन', विराट ने बताई रहाणे को मौका नहीं देने की वजह

Tue, 09 Jan 2018 04:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 72 रन से करारी शिक्सत दी। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : File
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286 रन पर सिमटी थी, जिसके बाद टीम इंडिया 209 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रन की बढ़त मिली। हालांकि, चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 130 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया को 208 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 135 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
Virat Kohli - फोटो : File
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली के अजिंक्ये रहाणे के स्थान पर रोहित शर्मा को चुने जाने पर भी सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहित अपने चयन को इस मुकाबले में सही साबित नहीं कर सके और दोनों पारियों में महज 21 रन ही बना सके।

4 of 6
अजिंक्य रहाणे
बता दें कि जब टीम इंडिया की तरफ से प्लेयिंग 11 के नामों का ऐलान किया था तब हर कोई काफी आश्चर्य में था कि 11 खिलाड़ियों में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह बल्लेबाज रोहित शर्मा को रखा गया। इस फैसले के कारण रहाणे के फैन्स काफी नाराज थे। हालांकि यह फैसला टीम इंडिया के लिए थोड़ा महंगा साबित हुआ क्योंकि रोहित ने पहले मैच की दोनों पारियों में 11 और 10 रन ही बनाए। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली
बहरहाल, पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद कप्तान विराट ने रहाणे को टीम में शामिल ना करने की वजह बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहित की करेंट फॉर्म को देखते हुए उन्हें मौका दिया गया था। उन्होंने कहा, 'हमने करेंट फॉर्म को देखते हुए फैसला लिया था। रोहित ने अपने आखिरी तीन टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
विराट ने कहा कि टीम का चयन करते वक्त इन सारी बातों का हमेशा ध्यान रखा जाता है। पिछले कुछ मैचों को यदि देखा जाए तो रहाणे सही फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, हालांकि उन्होंने चार साल पहले हुए अफ्रीका दौरे में शानदार प्रदर्शन दिया था। इस दौरान उन्होंने 209 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें