फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार रजनीकांत ने खोला दिल का राज, कहा- ये है मेरा फेवरेट क्रिकेटर

Tue, 09 Jan 2018 03:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत
रजनीकांत यानी दक्षिण भारत के सुपर स्टार, जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। वहीं क्रिकेट हमारे देश में धर्म की तरह है। अब आप उस क्षण के बारे में सोचिए जब भगवान की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम सभी को बताया होगा।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी और रजनीकांत
जी हां, रजनीकांत से हाल ही में एक इवेंट में सवाल पूछा गया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है? सुपरस्टार ने बिना एक पल लिए कहा एमएस धोनी। यह सुनते ही वहां मौजूद दर्शक उत्साह से भर गए। 36 वर्षीय धोनी इस साल चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी कर रहे हैं। धोनी के चाहने वालों की संख्या दक्षिण भारत में बहुत ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
बता दें कि धोनी और रजनीकांत के सफल होने की कहानी बहुत कुछ मिलती-जुलती है। दोनों ने सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की। रजनीकांत जहां एक बस ड्राईवर थे वहीं धोनी खड़गपुर स्टेशन पर टीटीई थे। धोनी ने आगे चलकर टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जीत दिलाई। 

4 of 5
एमएस धोनी
बता दें कि एमएस धोनी को इस साल चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया है। आईपीएल 2018 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। दरअसल, सीएसके को स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद वह अब वापसी कर रही है। सीएसके के डाईहार्ड फैंस है, जो धोनी की वापसी से बेहद खुश हैं और सीएसके के मैच देखने को बेकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी
फिलहाल, धोनी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में खेलने से इंकार कर दिया है। अभी वह अपना पूरा ध्यान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज पर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें