टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए आज की तारीख ऐतिहासिक है। आज से 11 साल पहले 02 मार्च 2008 को विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। मोहम्मद कैफ के बाद कोहली अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाले भारत के दूसरे कप्तान बने थे।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
विराट सन 2008 में अंडर 19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे थे। मलेशिया के क्वालालांपुर में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम थी। टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
3 of 5
under 19 team
इस मैच में विराट कुछ खास नहीं कर पाए थे। वे केवल 34 गेंदें खेलकर 19 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। मैच में टीम इंडिया 46वें ओवर में ही केवल 159 रन बना कर ही आउट हो गई थी। बारिश से प्रभावित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 25 ओवर में 116 रन ही बनाने का संशोधित लक्ष्य दिया गया था।
4 of 5
virat kohli
दक्षिण अफ्रीका की टीम 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर केवल 103 रन ही बना सकी और विराट कोहली की टीम ने इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद विराट कोहली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज क्रिकेट की एक खास मिसाल बन चुके हैं।