टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील साइन है। जर्मनी के इस स्पोर्ट्स ब्रांड से जुड़ने से पहले कोहली एडिडास के लिए ब्रांड प्रचार करते थे। मगर इस डील के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
इस ऐतिहासिक डील ने साबित कर दिया कि कोहली की मांग देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब है। मार्केट में कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए वो अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स सिलेब्रिटी की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Wrogn
विराट कोहली के अलावा इस ब्रांड के लिए दुनिया के सबसे तेज धावक और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उसेन बोल्ट भी प्रचार करते हैं। कोहली ने कहा कि वो ऐसे ब्रांड से जुड़ कर खुश हैं, जिसके लिए बोल्ट प्रचार करते हैं। इसके अलावा पेले, मैरिडोना जैसे दिग्गज भी इस नाम के साथ जुड़ चुके हैं।
4 of 5
उसने बोल्ट
- फोटो : PTI
बोल्ट ने विराट कोहली का इस खास ‘क्लब’ में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि अब अगले लेवल पर जाने का समय आ गया है। इसके बाद कई लोगों ने इस रिट्वीट किया। एक फैन ने कहा बोल्ट और कोहली किसी और खिलाड़ी की तुलना में 100 और 200 के आकंड़े तक सबसे तेजी से पहुंचते हैं।
“Great choice @imVkohli
Time to go to the next level #ForeverFaster”
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) February 20, 2017
बोल्ट के स्वागत जवाब देते हुए कोहली ने लिखा कि वो उनके जैसी रफ्तार पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कभी बोल्ट जैसी तेजी पा सकें।
I wish I could get as fast as you someday @usainbolt. Thanks legend. @PUMA #ForeverFaster
— Virat Kohli (@imVkohli) February 20, 2017