टीम इंडिया ने रविवार को चन्नई में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज का तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से सफाया किया। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था और कमान रोहित शर्मा ने संभाली थी। भले ही कोहली इस सीरीज में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की शोभा नहीं बढ़ा रहे थे, लेकिन टीम की जीत पर उन्होंने खुशी जरूर जाहिर की।