फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पृथ्वी शॉ को छोड़ दो, अभी किसी दिग्गज बल्लेबाज से तुलना करना बेकार'

Thu, 11 Oct 2018 04:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में शुक्रवार से खेला जाना है। इससे पहले कोहली ने युवा बल्लेबाज और पहले टेस्ट में बेहतरीन पारी खेलने वाले युवा सितारा पृथ्वी शॉ को लेकर लोगों से खास अपील की है। कोहली का कहना है कि शॉ को अकेला छोड़ दें और उसे खेलने दें।
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 154 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों की मदद से 134 रन धमाकेदार पारी खेली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए शॉ को दूसरे टेस्ट में भी शामिल किया गया है और वह हैदराबाद टेस्ट में केएल राहुल के साथ ओपनिंग करेंगे।


 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले विराट ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि शॉ को लेकर अभी किसी नतीजे पर पहुंचा चाहिए। उन्हें अपनी क्षमता के मुताबिक आगे बढ़ने के लिए छोड़ दें। वो बेहद प्रतिभाशाली है। हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि उसने पहले मैच में जैसा प्रदर्शन किया वो फिर से दोहराए। वो सीखने का इच्छुक और तेजतर्रार है और तेज है। वो परिस्थिति को अच्छी तरह से समझ लेता है। हम सभी उसके लिए खुश हैं।'


 

4 of 5
virat kohli - फोटो : self
शॉ की तुलना सहवाग से करने पर विराट ने कहा, 'हमें अभी उसकी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। हमें उसे ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहिए, जहां वो किसी तरह का दबाव महसूस करे। उसे हमें वो स्थान देना चाहिए जहां वो अपने खेल का लुत्फ उठाए और धीरे-धीरे ऐसे खिलाड़ी के रूप में उभरे जैसा हम सभी चाहते हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli
विराट ने कहा कि आईपीएल, भारत-ए के और अंडर-19 टूर्नामेंट ने कई ऐसे युवा खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा किया है। वह सब खिलाड़ी विदेशी दौरे पर खेले हैं और वो दबाव सहने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर यह एक कारण हो सकता है क्योंकि वे उस माहौल में खेल चुके होते हैं, जिसमें की अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाता है, लेकिन देश की तरफ से खेलने का हमेशा दबाव होता है। मुझे लगता है कि हर कोई ये दबाव हर कोई महसूस करता है।' इस दौरान विराट ने इंग्लैं के खिलाफ खेले गए युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी की जिक्र किया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें