फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज बनने से एक कदम दूर विराट कोहली, धोनी-गब्बर करेंगे ये करिश्मा

Tue, 23 Oct 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
भारत-वेस्टइंडीज के बीच गोवाहाटी में खेले गए पहले वन-डे में 8 विकेट की धमाकेदार जीत के बाद अब दूसरा मुकाबला विशाखापटनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह मैच तीन खास रिकॉर्ड का साक्षी भी बन सकता है। आइए जानते हैं उन बड़े कीर्तिमानों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
shikhar dhawan
इस मैच में टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन 5000 रन बनाने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि गब्बर को यह मुकाम हासिल करने के लिए 173 रन की दरकार है। धवन ने अब तक कुल 111 वन-डे मैचों में 46.41 की औसत से 4827 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 10000 रन पूरे करने से अब सिर्फ 51 रन दूर हैं। धोनी ने कुल 328 वन-डे मैचों में 9949 रन बनाए हैं।

4 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वन-डे में 10000 रन के बेहद करीब हैं। ऐसे में कोहली के पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का भी सुनहरा अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
दरअसल सचिन ने  259 वन-डे पारियों में 10000 पूरे किए थे, जबकि कोहली ने अब तक खेली 204 पारियों में 9,919 रन बनाए हैं। अगर कोहली यह कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होते हैं तो वह सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें