विराट कोहली
- फोटो : BCCI
उन्होंने आगे कहा, 'भारी रोलर नीचे से नमी खींचता है। जी हां, ऐसा हो सकता है, यह संभव है। ऐसा लगा मुझे? मेरे ख्याल से कोहली पहले दिन काफी चतुर दिखे, जब उन्होंने पारी के बदलने पर छोटा रोलर लिया। इससे पिच पर कोई जान नहीं बची और गेंदबाजों के लिए मदद मौजूद नहीं थी। कभी भारी रोलर फेरने से पिच तेज हो जाती है और इससे गेंद भी स्विंग भी होने लगती है। वैसे यह शोध आधारित नहीं है। इसमें से अधिकांश बात पूर्व दिग्गजों द्वारा कही गई हैं।'