फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा-चिकन छोड़कर शाकाहार की ओर चले कप्तान कोहली, खेल में आया 'विराट' निखार

Sun, 07 Oct 2018 10:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब युवा थे तब बिरयानी और छोले-भटूरे से उनका बेहद लगाव था। मगर अब वह दिन लद चुके हैं और विराट कोहली की शानदार फिटनेस जारी है। अपनी फिटनेस स्तर में बदलाव करने के लिए विराट कोहली ने कुछ समय पहले शुद्ध शाकाहारी बनने का फैसला किया।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli test
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान ने चार महीने पहले पशु प्रोटीन से दूर रहने का फैसला किया और उनका मानना है कि इससे उनके खेल में मदद मिली है। कोहली की मौजूदा डाइट में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया शामिल है। उन्होंने अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स (दुग्ध उत्पाद) से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli records
सूत्रों के मुताबिक कोहली ने चार महीने पहले से इस डाइट को अपनाया और उन्हें महसूस होता है कि इससे उनकी पाचन शक्ति मजबूत हुई है। कोहली को मटन, अंडे और दुग्ध उत्पादों की कमी नहीं खलती। कोहली के आहार के अपने स्वभाव पर एक शांत प्रभाव पड़ा है। 

4 of 5
विरुष्का - फोटो : self
कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इसी समय शाकाहारी बन चुकी हैं, लेकिन कोहली ने इससे पहले ही बदलाव की योजना बना ली थी। सूत्र ने कहा, 'दो साल पहले जब कोहली आम डाइट पर थे, तब ही उन्होंने कह दिया था कि अगर विकल्प मिले तो वह शुद्ध शाकाहारी बनना पसंद करेंगे। वह अब अपने आप को पहले से अधिक मजबूत महसूस करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली
बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में 134 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 24वां शतक रहा और इस पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में विंडीज को पारी और 272 रन के अंतर से मात देकर टेस्ट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें