फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को लगी फटकार, अपने बर्ताव में नहीं किया सुधार तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Sun, 18 Nov 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli pc
प्रशासकों की समिति ने हाल ही में कप्तान विराट कोहली द्वारा गुस्सा प्रकट करने पर अपनी नाराजगी जताई है और कहा है कि प्रेस व पब्लिक के सामने बातचीत करते समय वह नम्र व्यवहार रखें। मुंबई मिरर ने ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित की है।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli pc
कोहली का बर्ताव तभी से सहनीय नहीं है, जब उन्होंने हाल ही में एक फैन से कहा कि अगर किसी अन्य देश के क्रिकेटर पसंद हो तो भारत में रहने की जरूरत नहीं है। कई पूर्व क्रिकेटर विराट के इस बयान से नाखुश थे। बीसीसीआई के अधिकारी भी उनके बयान से हैरान हुए।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
अखबार के मुताबिक, सीओए के सदस्य ने पहले व्हाट्सऐप के जरिये कोहली को बातचीत के समय विनम्र रहने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने फोन करके कहा कि ऐसा बर्ताव करें, जो भारतीय टीम के कप्तान के अनुकूल हो। पता हो कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है और दोनों देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी।

4 of 5
virat kohli sad
सीओए के अधिकारी के हवाले से कहा गया, 'विराट कोहली को नम्र रहने के लिए कहा गया है। प्रेस व पब्लिक से बातचीत के दौरान उन्हें अपना अच्छा बर्ताव रखने के लिए कहा गया है।' ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय कप्तान के बर्ताव से अधिकारी चिंतित हैं क्योंकि इससे पहले भी विराट का दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में पत्रकारों के साथ विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli ravi shastri
दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली ने अंतिम एकादश में तेजी से बदलाव के सवाल पर रिपोर्टर का मजाक बनाया था। वहीं इंग्लैंड में वह पत्रकार से भिड़ गए थे जब उनसे पूछा गया कि रवि शास्त्री के बयान पर क्या कहेंगे कि मौजूदा टीम पिछले 15 सालों में सर्वश्रेष्ठ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें