स्मृति मंधाना (83) की शानदार बल्लेबाजी और अनुजा पाटिल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में कंगारुओं की पूरी सेना 19.4 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया। आइए जानते हैं भारतीय टीम के कौन से सितारों ने इस मैच में सबसे ज्यादा योगदान दिया।