AUS VS IND
पेन हालांकि सहमत थे कि आक्रामक होने की जरूरत नहीं है लेकिन वह और उनके खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ‘हां, देखिए, जहां तक मैदान के अंदर की बात है तो हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।’
पेन ने कहा, ‘आप निश्चित रूप से योजना बनाकर नहीं जा सकते या फिर अतिरिक्त आक्रामक या ऐसा कुछ नहीं कर सकते। हम मैदान पर जाकर अपनी योजना के अनुसार चलने की कोशिश करते हैं।’ लेकिन पेन ने स्वीकार किया कि कभी कभार मैदान पर चीजें आक्रामक हो जाती हैं। और अगर ऐसा होता है तो उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह टीम पीछे कदम नहीं करेगी।’