फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट

Wed, 02 Nov 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली बेमिसाल फॉर्म में हैं। उनका बल्ला क्रिकेट के हर फॉर्मेट में आग उगल रहा है। भले ही विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना अभी जल्दबाजी हो लेकिन, कोहली तेजी से सचिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों की तुलना में विराट फिलहाल काफी पीछे हैं, लेकिन बतौर कप्तान कोहली के पास सचिन से आगे निकलने का शानदार मौका है। सचिन इस मामले में उनसे महज एक शतक ही आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
बतौर कप्तान कोहली ने टेस्ट में 6 शतक जमाए हैं, वहीं सचिन के नाम 7 कप्तान के रूप में शतक दर्ज हैं। सचिन से ज्यादा शतक मोहम्मद अजहरूद्दीन (9 शतक) और सुनील गावस्कर (11 शतक) का नाम आता है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट इनमें से कितने कप्तानों को पीछे छोड़ते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फैंस को विराट से कई विराट पारियों की उम्मीद जरूर रहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने करियर का दूसरा दोहरा टेस्ट शतक लगाया था।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : hashguns
कोहली की कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है। कप्तान कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने 17 में से 10 मैच जीते हैं। इस सिलसिले में मो. अज़हरुद्दीन (47 मैचों में 14 जीत), सौरव गांगुली (49 मैचों में 21 जीत) और एमएस धोनी (60 मैचों में 27 जीत) ही उनसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सचिन से आगे निकल सकते हैं विराट

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
विराट कोहली ने 48 टेस्ट मैचों में 13 और 176 वनडे मैचों में 26 शतकीय पारी अपने नाम की हैं। इसके अलावा विराट इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टी-20 में कभी जीरो पर आउट नहीं हुए। विराट ने 45 टी-20 मैचों की 41 पारियों में 57.13 की औसत से 1657 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें