फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Test Career in Photos: वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुआ था विराट का टेस्ट करियर, देखें 100वें मैच तक का सफर

Fri, 04 Mar 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए। अब वे विश्व क्रिकेट के सबसे अहम बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले विराट अपना सौवां टेस्ट खेल रहे हैं। उनसे पहले भारत के 11 खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं। विराट के 100वें मैच में कोच राहुल द्रविड़ ने खास टोपी देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान में मौजूद रहीं। विराट ने अपने टेस्ट करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं। कुछ दौरों पर उन्होंने संघर्ष भी किया, लेकिन बाद में वापसी की। यहां हम विराट के करियर के अहम मौकों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 20 जून 2011 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले मैच में उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे। दोनों पारियों में विराट एडवर्ड्स का शिकार बने थे और विकेटकीपर ने उनका कैच पकड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने अपने शुरुआती दो टेस्ट मैच में संघर्ष किया था, लेकिन इसके बाद वे लय में लौटे थे और शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 14वीं पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। साल 2012 में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड में विराट ने 116 रन बनाए थे।

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013-14 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी ने बीच सीरीज में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस दौरे में विराट ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। विराट ने पहली पारी में 115 रन बनाए थे। इसके बाद भारत को जीत के लिए 364 रनों का लक्ष्य मिला था। तब कोहली ने दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया 48 रन से हार गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। इस सीरीज के चौथे टेस्ट में कोहली ने अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया था। यह उनका उस समय सर्वोच्च स्कोर था। इंग्लैंड ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 400 रनों का ठोस स्कोर बनाया। कोहली ने 340 गेंदों में 235 रनों की पारी खेली और भारत ने 631 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम यह मैच एक पारी से हार गई थी।
 
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2019 में दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। कप्तान कोहली ने 336 गेंदों पर नाबाद 254 रन बनाए थे। वर्नोन फिलैंडर, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, केशव महाराज और सेनुरन मुथुसामी जैसे गेंदबाज कोहली को परेशान नहीं कर सके थे। उन्होंने अपनी मैराथन पारी में 33 चौके और दो छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

7 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में इंग्लैंड के दौरे पर जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को खासा परेशान किया था। इस दौरे में कोहली बुरी तरह फ्लॉप हुए थे और ऐसा माना जा रहा था कि अब उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं होगा। हालांकि, बाद में विराट ने शानदार वापसी की और दुनियाभर में शतक लगाने के बाद इंग्लैंड के दौरे पर भी कमाल की बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अब विराट अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं। इस खास मौके पर कोच द्रविड़ ने उन्हें खास टोपी भेंट की। इसके साथ ही द्रविड़ ने कहा कि विराट इसके हकदार हैं और उन्हें इसे दोगुना करना चाहिए। विराट इस मैच में अपने आठ हजार रन पूरे कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें