टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक के बाद सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं। विराट व्यक्तिगत तौर पर तो परचम लहरा ही रहे हैं साथ ही टीम उनके नेतृत्व में एक के बाद एक सीरीज फतह भी करती जा रही है।
विज्ञापन
विराट ने खोला अपनी सफलता का राज, इस आत्मकथा से हुए प्रेरित
2 of 5
विराट काेहली
विराट कोहली 49वीं अखिल भारतीय केंद्रीय राजस्व खेल प्रतियोगिता 2016-17 के समापन समारोह में पहुंचे और अपने मन की बात बताई। विराट ने कहा कि वो इतने सफल कैसे हुए। उन्होंने अपनी सफलता का राज खिलाड़ियों को भी बताया। विराट ने कहा कि उन्होंनेट "ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी" किताब पढ़ी है। यह किताब आपके जीवन के प्रति आपके रवैये को बदल देगी। हर किसी को यह किताब पढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विराट ने खोला अपनी सफलता का राज, इस आत्मकथा से हुए प्रेरित
3 of 5
विराट कोहली
विराट ने कहा कि वो अपने सपनों में विश्वास रखें औक उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें। विराट ने कहा, “अगर मेरे शब्द कुछ मदद कर सकते हैं तो मैं यहां मौजूद हर व्यक्ति से यही कहना चाहूंगा कि यदि आप यकीन कर सकते हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।”
विराट ने खोला अपनी सफलता का राज, इस आत्मकथा से हुए प्रेरित
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट ने कहा कि वो खुद भी इसी तरह जीते हैं और अपने सपनों को सच करने में यकीन करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप इसके बारे में सोचते हैं और खुद पर भरोसा रखते हैं कि आप इसे हासिल कर सकते हैं।
विराट ने खोला अपनी सफलता का राज, इस आत्मकथा से हुए प्रेरित
5 of 5
विराट कोहली और गीता फोगाट
कोहली ने महिला पहलवान बबिता और गीता फोगाट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “हाल में दो बहनों की कहानी देखी. दिल छूने वाली. छह बहनें लेकिन आप दोनों ने देश के लिये बड़ी उपलब्धियां हासिल की।”