भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 फरवरी से पुणे में शुरू हो रही 4 टेस्ट की सीरीज में फेवरेट माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए कई बार सिरदर्द बने भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि हाल के वर्षों में भारत दौरे पर आई यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे कमजोर टीम है।
विज्ञापन
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
2 of 9
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Cricket Australia
हरभजन ने कहा, मैं ऑस्टेलिया की कई बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं। मेरे ख्याल से कंपोजिशन के हिसाब से यह भारत दौरे पर आने वाली आज तक की सबसे कमजोर ऑस्ट्रेलिया टीम है। मुझे नहीं लगता कि यह टीम भारत को भारतीय सरजमीं पर चुनौती दे पाएगी। साल 2013 की तरह कंगारुओं को 0-4 से हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
3 of 9
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricket Australia
हरभजन ने साल 2001 में भारत दौरे पर आई टीम को सबसे मजबूत टीम बताया। उस ऐतिहासिक सीरीज में हरभजन ने 32 विकेट हासिल कर कंगारुओं की कमर तोड़ दी थी। हरभजन ने कहा, 2001 की टीम में मैथ्यू हेडेन, माइकल स्लेटर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पॉन्टिंग और स्टीव वॉ जैसे बेहतरीन खिलाड़ी थी। यदि वर्तमान टीम से आप स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को हटा दीजिए तो बाकी की टीम अश्विन और जडेजा का सामना भी नहीं कर पाएगी। दोनों को बेहद अच्छी तरह मालूम है कि भारतीय पिचों पर विकेट कैसे हासिल किए जाते हैं।
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
4 of 9
स्टीव स्मिथ
हरभजन ने भारत दौरे पर 4-0 से मात खाने वाली इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर बताया। हरभजन ने कहा, हालिया दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी मजबूत थी। उस टीम ने कई मौकों पर 400 से ज्यादा रन बनाए लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐसा नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
5 of 9
david warner
- फोटो : pti
हरभजन ने कहा, आईपीएल के अनुभव को आप टेस्ट समीकरण से बाहर की रखें तो बेहतर होगा। क्योंकि आईपीएल के मैच सपाट विकेटों पर खेले जाते हैं। उन विकेटों पर बल्लेबाजों के लिए मदद होती है। भारतीय विकेटों पर अश्विन और जड़ेजा स्मिथ के लिए बड़ी परेशानियां पेश करेंगे। वार्नर के बार में हरभजन ने कहा, यदि वार्नर अटैक करता है तो वह आपको मौके देगा।
विज्ञापन
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
6 of 9
मिचेल स्टार्क
हरभजन ने इस बात को भी दरकिनार कर दिया कि मिचेल स्टार्क टीम इंडिया के अपनी तेजी और रिवर्स स्विंग कराने की क्षमता से परेशानियां खड़ी करेंगे। उन्होंने कहा, यह सीरीज गर्मी की शुरुआत के साथ प्रारंभ हो रही है। वह गर्मी और उमस भरे मौसम में पूरी ताकत के साथ लगातार 3 से 4 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। उनकी सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि वह एक पारी में कितनी गेंदबाजी करते हैं। ज्यादा से ज्यादा 20 ओवर। तीसरे और चौथे स्पेल में वह कितनी गेंदबाजी करते हैं उनकी सफतला इसपर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
7 of 9
नाथन लायन
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण की कमान संभालने वाले नाथन लियान के बारे में हरभजन ने कहा कि मैं नाथन का सम्मान करता हूं। उन्होंने तेज गेंदबाजी के लिए अनुकूल पिचों पर बतौर ऑफ स्पिनर 200 विकेट हासिल किए हैं। लेकिन भारत में स्थितियां बिलकुल अलग है। यहां उनका सामना विराट कोहली, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों से होगा। जबकि उनके दो अन्य स्पिनर नौसिखिए हैं।
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
8 of 9
डेविड वॉर्नर
वार्नर के बार में हरभजन ने कहा कि वार्नर ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर सेशन 35 रन बनाने के बारे में नहीं सोचेंगे। यदि वह मैदान पर हैं तो वह 75 से 80 रन बनाने की सोचेंगे। यदि जडेजा और अश्विन खेल को धीमा कर देते हैं तो आप उन्हें आउट कर सकते हैं। यदि वह अटैक करते हैं तो विराट बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग लगाएंगे। खासकर स्ट्रेट मिडविकेट पर।
भज्जी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम को बताया सबसे कमजोर, कर डाली ये भविष्यवाणी
9 of 9
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
दायें और बांए हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी गेंदबाजों की लय खराब कर सकती है। यदि वार्नर अटैक करते हैं तो फॉर्वर शार्ट लेग और सिली प्वाइंट पर फील्डर तैनात करने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। ऐसे में बल्लेबाज के दिमाग के साथ खेलना होगा। यदि बल्लेबाज तेजी से खेलना चाहता है तो धीमा खेलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।