विराट कोहली दुनिया के महानतम क्रिकेटरों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने की राह में चल पड़े हैं। विराट ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ करियर का 50वां टेस्ट मैच खेला। करियर में 50वें टेस्ट खेलने तक विराट ने 22 गज की पिच पर जो कारनामे किए हैं वैसा अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है।
विज्ञापन
कोहली ने 'विराट' सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : getty
50 टेस्ट में रनों के मामले में विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ दिया। पहले 50 टेस्ट मैचों में विराट से ज्यादा रन राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ही बना सके थे। करियर में 50टेस्ट खेलने के बाद विराट ने 48 की औसत से 3891 रन बनाए हैं। जिसमें 14 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
कोहली ने 'विराट' सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
3 of 8
rahul dravid
- फोटो : Getty
राहुल द्रविड़ ने अपने पहले 50टेस्ट मैचों में 52 की औसत से 4135 रन बनाए थे। जिसमें 22 अर्धशतक और 9 अर्धशतक शामिल थे।
कोहली ने 'विराट' सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
4 of 8
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने अपने पहले 50 टेस्ट मैचों में 51.2 की औसत से 4103 रन बनाए थे। जिसमें 12 शतक और 12 अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन
कोहली ने 'विराट' सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
5 of 8
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
विराट से पिछड़ने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले 50 टेस्ट मैचों में 49.8 की औसत से 3438, सौरव गांगुली 41 की औसत से 3155 और वीवीएस लक्ष्मण ने 47.4 की औसत से 3460 रन बनाए थे।
विज्ञापन
कोहली ने 'विराट' सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
6 of 8
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
वहीं विराट के नाम पहले 50 टेस्ट मैच में फेबुलस फाइव में शामिल खिलाड़ियों से ज्यादा शतक हैं। विराट ने 50मैचों में सबसे अधिक 14 शतकीय पारियां खेली हैं। इतने मैचों में वीरेंद्र सहवाग 12, सचिन 11, द्रविड़ 9, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली 7-7 शतक बना सके थे।
विज्ञापन
विराट कोहली ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
7 of 8
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
अपने पहले 50 टेस्ट मैचों में की 34 पारियां विराट ने विदेशी सरजमीं पर खेली हैं। जिनमें विराट ने 48.9 की औसत से 7 शतक बनाए हैं। पहले 50 टेस्ट की विदेशी धरती पर खेली 37 पारियों में सचिन ने भी 7 शतक बनाए थे लेकिन उनका औसत 48.7 का था जो कि विराट से कम है।
कोहली ने 'विराट' सचिन, सौरव और लक्ष्मण को पीछे छोड़ा
8 of 8
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विदेशी धरती पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड ने विदेशी धरती पर खेली 23 पारियों में 46.7 की औसत से रन बनाए थे। जिसमें तीन शतक शामिल थे।