फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

Mon, 18 Sep 2017 01:03 AM IST
amarujala.com- written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 8
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सभी फॉर्मेट को मिलाकर लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका दौरे में 9-0 से जीत दर्ज करने के बाद विराट सेना ने अपना विजय अभियान चेन्नई में भी जारी रखा और अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार दसवीं जीत हासिल की। इससे पहले धोनी ने लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी। यह विराट कोहली की बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50वीं जीत थी। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं। 

 
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

2 of 8
टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने वनडे में 77वीं जीत दर्ज की। भारत ने सबसे ज्यादा जीत श्रीलंका(114) के खिलाफ हासिल की है। इसके बाद दूसरे स्थान पर इंग्लैंड(82) है। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया(77) तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।  

 
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

3 of 8
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेपॉक स्टेडियम में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले इस मैदान पर भारत -ऑस्ट्रेलिया 30 साल पहले भि़ड़े थे। जिसमें भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ऑस्टेलिया ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड को मात दी थी। 

 

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

4 of 8
एम एस धोनी - फोटो : twitter
एमएस धोनी ने चेन्नई में वनडे क्रिकेट का 66वां अर्धशतक जड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 अर्धशतक  पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज हैं लेकिन दुनिया के दूसरे विकेट कीपर हैं। उनसे पहले ये कारनामा श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने किया था। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ये कारनामा किया है। 

 
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

5 of 8
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद सिंह धोनी सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर 4 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। इससे पहले केवल कुमार संगाकारा ऐसा कर सके हैं। 

 
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

6 of 8
cricketer manish pandey
भारतीय टीम के वनडे इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ कि टीम के नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी खाता खोले बगैर आउट होकर पवेलियन लौटे हों। रविवार को विराट कोहली और मनीष पांडे कोल्टर डि नाइल का शिकार बने।  विराट कोहली साल 2013 के बाद पहली बार घरेलू सरजमीं पर खाता भी नहीं खोल पाए। पिछली बार भी विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही साल 2013 में बैंगलोर वनडे में खाता नहीं खोल पाए थे। 

 
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

7 of 8
ms dhoni
धोनी ने भारत के किसी एक मैदान पर किसी विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। धोनी के नाम चेपक में 6 मैचों में 401 रन हो गए हैं। धोनी ने मोहाली में 356 रन बनाए हैं जो उनका पुराना रिकॉर्ड था।   

 
विज्ञापन

विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, एशिया में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया

8 of 8
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया घर से बाहर 11 वनडे मैचों में जीत के लिए तरस रही है। इन 11 मैचों में से 9 में उसे हार मिली है जबकि 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।  ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चेन्नई में 21 ओवर में कुल 137/9 रन बना सकी। यह एशिया में वनडे मैचों में उसका सबसे कम स्कोर है। 
                                           
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें