फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वे शख्सियतें जिन्हें मिला अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड, तस्वीरें

Sun, 17 Sep 2017 10:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 16
देश की तरक्की और विकास में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो पूरी लगन और खामोशी के साथ समाज में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रथम स्कोडा प्रेजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड 2017 में ऐसी ही कुछ महान विभूतियां को सम्मानित किया गया। आइए डालते हैं उन्हीं शख्सियतों पर एक नजर।
विज्ञापन

2 of 16
सुभाष घई( फिल्म निर्देशक)  - फोटो : amar ujala
सुभाष घई ( लाइफटाइम एक्सीलेंस)    जीवन में काफी पुरस्कार मिले लेकिन अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार की महत्ता ही अलग है। पुरस्कार पाने वालों से मेरी प्रार्थना है कि वह स्कूल खोलें और वहां अपने अनुभवों को साझा करें। अमर उजाला को मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 16
-चंडी प्रसाद भट्ट  - फोटो : amar ujala
चंडी प्रसाद भट्ट (लाइफटाइम एक्सीलेंस)   अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने मेरा लाइफ टाइम एक्सीलेंस पुरस्कार के लिए चयन किया, मैं खुद को बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं। अमर उजाला हिमालय की आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरणीय समस्याओं को उजागर करता रहा है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह ऐसे ही आगे कार्य करते रहा।

4 of 16
शोवना नारायण  - फोटो : amar ujala
शोभना नारायण (लाइफटाइम एक्सीलेंस)

नृत्य मेरी आत्मा, साधना है। अमर उजाला से लाइफ टाइम एक्सीलेंस पुरस्कार पाना अविस्मरणीय पल रहेगा। जीवन में इस तरह के पुरस्कार आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

5 of 16
डॉ. राजीव अग्रवाल  - फोटो : amar ujala
डॉ. राजीव अग्रवाल (लाइफटाइम एक्सीलेंस)

अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार पाकर अच्छा अनुभव हो रहा है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि नि:शुल्क पेसमेकर लगा पाएंगे। ऐसे कार्यक्रम से समाज जुड़ता है तभी आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 16
आशीष सिन्हा  - फोटो : amar ujala
आशीष सिन्हा (प्रोफेशनल एजुकेशन)

हम जैसे युवा को इस तरह का पुरस्कार मिलना काफी उत्साहवर्धक है। इस पुरस्कार के लिए मेरा चयन करने के लिए आभार। मैं खुद भी आईआईएम प्रोफेशनल हूं। अब ज्यादा लोगों को अपनी संस्था से प्रशिक्षित करूंगा। 
विज्ञापन

7 of 16
पवन अग्रवाल 
पवन अग्रवाल (एनवायरमेंटल केयर)

अमर उजाला से पुरस्कार पाने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से विमुख नहीं हो सकते। हम सबका कर्तव्य है कि पर्यावरण स्वच्छ रखें। इसके लिए मिलकर ही कार्य करना होगा।

8 of 16
अजय वीर जाखड़
अजय वीर जाखड़ (एक्सीलेंस इन रुरल वेल्फेयर) 

अमर उजाला हमेशा से भारत के किसानों की आवाज उठाता रहा है। वीर तुम बढ़े चलों की पक्तियों को आगे बढ़ाते हुए कहना चाहूंगा कि अमर उजाला तुम बढ़े चलो हम तुम्हारे साथ हैं।
 

9 of 16
समीर ढींगरा 
समीर ढींगरा (इंटरनेशनल बिजनेस एंड एक्सपोर्ट)

इस पुरस्कार से हमें बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे हमें अपने ब्रांड को स्थापित करने में मदद मिलेगी। अमर उजाला की लोगों में अच्छी साख है। इस पुरस्कार से हमें समाज में मान्यता भी मिलेगी।  
 

10 of 16
डॉ. मो.असलम खान  
डॉ. मो.असलम खान (रूरल हेल्थकेयर)

यह पुरस्कार एक बड़ा प्रयास है। इससे हमारे काम को पहचान मिलेगी। लोगों का हम पर विश्वास बढ़ेगा। उत्तर भारत का हमारा इकलौता ऐसा संस्थान है जहां चिकित्सा की पांचों विद्याओं से इलाज होता है। पुरस्कार मिलने के बाद पूरे देश में जानकारी जाएगी।

11 of 16
देवेन्द्र कुमार अग्रवाल 
देवेन्द्र कुमार अग्रवाल (बिजनेस एक्सीलेंस)

पुरस्कार मिलने से जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। लोगों को हम से ज्यादा अपेक्षा होगी। हमें अपने काम को ज्यादा विश्वसनीयता के साथ करना होगा। यहां तक अकेले पहुंचना संभव नहीं था, इसके पीछे बहुत से लोगों का प्रयास है।

12 of 16
अमित गुप्ता 
अमित गुप्ता (एक्सीलेंस इन डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग)

अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। मेरठ से बाहर भी अब पहचान बढ़ जाएगी। लोगों का ब्रांड पर भरोसा बढ़ेगा। पुरस्कार से लोगों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा।

13 of 16
एस.के गर्ग 
एसके गर्ग (सोशल वर्क)

ऐसे कई पुरस्कार मिले हैं लेकिन हर पुरस्कार एक नई ताकत देता है। अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। नई शक्ति व नई ऊर्जा मिलेगी। पहले से ज्यादा शक्ति के साथ काम कर पाएंगे।

14 of 16
अभिषेक अग्रवाल 
अभिषेक अग्रवाल (एन्टरप्रीन्यूरल एक्सीलेंस)

अमर उजाला एक्सीलेंस पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। नैनीताल जैसे शहर से काम की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे इस काम को आगे बढ़ाया। पुरस्कार मिलने के बाद अब हमारे काम को ज्यादा पहचान मिलेगी।

15 of 16
अरुण कुमार गुप्ता 
अरुण कुमार गुप्ता (एक्सीलेंस इन फैमिली रन बिजनेस)

यह पुरस्कार बहुत बेहतर अवार्ड है। अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है कि आगे गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की हर अपेक्षा पर खरे उतरें।
विज्ञापन

16 of 16
मंजुल गुप्ता 
मंजुल गुप्ता (ट्रैवल एंड हॉस्पिटेलिटी)

पहाड़ पर पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। अमर उजाला ने एक्सीलेंस अवार्ड के लिए हमारा चयन कर इसे साबित भी किया है। आगे अब हमें बहुत संजीदगी से अपने काम को आगे बढ़ाना है। पुरस्कार मिलने के बाद लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें