फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women IPL: महिला क्रिकेटरों के बीच पहली जंग आज, मैच से पहले कप्तान कोहली ने दिया स्पेशल मैसेज

Tue, 22 May 2018 10:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
शॉर्ट फॉर्मेट क्रिकेट ने बहुत कम समय में बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। इसी वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल की तर्ज पर महिला क्रिकेटर्स के लिए देश में पहली बार टी-20 लीग का शुभारंभ किया है। इसका पहला मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
indian women cricket team
गौरतलब है कि इस मिनी टूर्मामेंट का पहला मैच सुपरनोवाज और ट्रैलब्लेजर्स के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज को ट्रैलब्लेजर्स का कप्तान नियुक्त किया गया है, वहीं टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत सुपरनोवास की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ipl
इस टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, 'महिला खिलाड़ियों के लिए शुरू हो रही टी-20 लीग को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। 22 मई को होने वाली इस टी-20 लीग के टीजर और ट्रेलर काफी पहले जारी हो चुके थे।'

4 of 5
स्मृति मंधाना
विराट ने आगे कहा, 'हरमनप्रीत सिंह और स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच का फैंस जमकर लुत्फ उठाएंगे।' वीडियो के अंत में विराट ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ऑल द बेस्ट कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार है:

5 of 5
हरमनप्रीत कौर
IPL सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डेनियल व्याट, मिताली राज, मेग लैनिंग, सोफी डेविन, एलिस पैरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेश्रम, पूजा वस्त्राकर, मेगन शट, राजेश्वरी गायकवाड़, अनुजा पाटिल, तान्या भाटिया (विकेटकीपर)

IPL ट्रेलब्लैजर: स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसा हेली (विकेटकीपर), सूजी बेट्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमीमा रॉड्रिग्स, डेनियल हैजेल, शिखा पांडेय, ली तहुहू, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, दयालान हेमलता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें