फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह ने किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, खुश होकर विराट ने बीच मैदान पर दिया ये 'स्पेशल गिफ्ट'

Fri, 28 Dec 2018 03:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jasprit bumrah
बॉक्सिंग डे के तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। भारतीय गेंदबाजों के आगे आगे कंगारू टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 
 
विज्ञापन

2 of 6
jasprit bumrah, virat kohli
टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। बुमराह के इस यादगार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें एक 'स्पेशल गिफ्ट' से नवाजा।
 
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli
विराट कोहली बुमराह की गेंदबाजी से खुश होकर बीच मैदान पर उन्हें स्पेशल अंदाज में सलाम पेश किया। दरअसल, पैवेलियन लौटते समय विराट ने अपनी टोपी उतारकर बुमराह को सम्मान दिया।
 

4 of 6
जसप्रीत बुमराह
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महज 151 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह
बता दें जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर कई रिकॉर्ड बना डाले। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड दौरे पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह विदेशी सरजमीं पर एक साल के अंदर सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले एशियाई तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। बुमराह ने कुल 45 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें