फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कर लें दीदार 2019 में आने वाली हैं आपके ‘सपनों की कार’

Fri, 28 Dec 2018 03:35 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
high tech Sedan Cars in India
2019 भारतीय कार बाजार के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आने वाले साल में कई सेडान कारों के मॉडल तो लॉन्च होंगे ही, वहीं कई सेडान को फेसलिफ्ट भी किया जाएगा। वहीं लंबी सेडान कारें हर किसी का सपना होती हैं, अगर आप बड़ी सेडान कारों के शौकीन हैं, तो आने वाले साल में आपकी यह मुराद पूरी हो सकती है। हम बता रहे हैं आपको 2019 में लॉन्च होने वाली सेडान कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

हुंडई एक्सेंट

2 of 11
कंपनी इसके साथ 1 लाख किमी. या 3 साल की वारंटी दे रही है।
तकरीबन दो साल पहले हुंडई ने अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान कार को अपग्रेड किया था। वहीं इसकी मुख्य प्रतिद्वंदी कार कंपनियों होंडा अमेज और स्विफ्ट डिजायर के नए मॉडल बाजार में आ चुके हैं। जिन्हें देखते हुए हुंडई भी अब अपनी एक्सेंट कार का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हुंजई अपनी इस कार में कुछ नए फीचर शामिल कर सकती है।
 
विज्ञापन

टाटा टिगोर ईवी

3 of 11
electric tata tigor
टाटा ने पहले ऐलान का था कि टाटा की यह सब कॉम्पैक्ट कार इस साल नवंबर में लॉन्च होनी थी, लेकिन टाटा ने इसकी लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ा दी। अब यह कार 2019 में लॉन्च होगी। फिलहाल यह कार केवल केन्द्र के सरकारी विभागों में ही चलाई जा रही है। टिगोर ईवी की लो मैंटिनेंस कॉस्ट इसका यूएसपी साबित हो सकती है। दिखने में यह कार टाटा टिगोर जैसी ही होगी, केवल ग्रिल पर ईवी बैज होगा। एक बार फुल चार्जिंग पर इसकी रेंज तकरीबन 120 किलोमीटर होगी।
 

हुंडई इलेंट्रा

4 of 11
Hyundai Elantra Sport
हुंडई मोटर्स ने 2016 में अपनी इस लग्जरी सेडान कार का नया अवतार लॉन्च किया था। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी 2019 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतार सकती है। इससे पहले हुंडई अमेरिका में इलेंट्रा का फेसलिफ्टट लॉन्च कर चुकी है, जिसमें कंपनी ने इंटीरियर को अपडेट करने के साथ फ्रंट और टेल लैंप्स में भी बदलाव किया था।
 
विज्ञापन

स्कोडा सुपर्ब

5 of 11
skoda superb sportline
सुपर्ब स्कोडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इसका करेंट वर्जन 2015 में लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी कुछ दिन पहले तक इसके नए फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग कर रही थी। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के मुताबिक सुपर्ब में कछ नए बदलाव किए गए हैं। कार का फ्रंट और रिअर लुक बदला गया है, साथ ही एलईडी के साथ बाइ-जिनॉन प्रोजेक्टर यूनिट के साथ एलईडी टेल लैंप्स लगाए गए हैं।  
 
विज्ञापन

होंडा सिविक

6 of 11
Honda Civic Facelift
साल 2012 में होंडा कंपनी ने अपनी इस कार को वापस लिया था, लेकिन होंडा अब सिविक का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 2018 के ऑटो एक्सपो में सिविक को शोकेस किया था। इस कार की टेस्टिंग भी जारी है और कुछ स्पॉट पिक्चर्स भी लीक हुई थीं। माना जा रहा है कि कंपनी की यह अपग्रेडेड सेडान फरवरी 2019 में लॉन्च हो सकती है। नई सिविक में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन रहेगा, 141 पीएस पावर के साथ 174 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

टोयोटा कैमरी

7 of 11
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड
टोयोटा ने अपनी सातवीं जनरेशन केमरी को भारत में बंद कर दिया था, वहीं अब आंठवी जनरेशन केमरी के लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। नई कैमरी हाइब्रिड होगी और 2019 में जनवरी के आखिर में लॉन्च की जा सकती है। वैश्विक बाजार में कैमरी का आठंवा एडिशन 2017 में पेश कर दिया गया था, इसके बाद थाईलैंड में इसे अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया गया। भारत में इसे 2.5 लीटर पेट्रोल और 2.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

मर्सडीज बेंज ए क्लास सेडान

8 of 11
Mercedes Benz A Class Sedan 2019
2019 में मर्सडीज बैंज 12 से 15 गाडिय़ां लॉन्च कर सकता है। ए क्लास हैचबैक को कंपनी दोबारा भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भले ही ए क्लास मर्सीडीज बैंज की एंट्री लैवल सेडान है लेकिन यह एडवांस फीचर्स से लैस है। नई ए क्लास के इंटीरियर में डैशबोर्ड और सैंटर कंसोल जैसे कई बदलाव किए गए हैं। इसमें वॉयस कमांड फीचर लगाया है, जिससे आप सिर्फ कमांड देकर कई सारे फीचर एक्सेस कर सकते हैं।
 

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज

9 of 11
BMW 3-series Shadow Edition
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज को पेरिस मोटर शो में लॉन्च किया गया था, वहीं अब यह अगले साल भारतीय कार बाजार में लॉन्च होगी। बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज का नया मॉडल फिलहाल के मॉडल से 55 किलो हल्का और 10 एमएम छोटा है। इसमें दमदार और ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट चार-सिलिंडर इंजन होगा। इस कार में अपडेटेड 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। यह पेट्रोल और डीजल दोनों में लॉन्च होगी। इसके 2019 के मध्य तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।  
 

वॉल्वो एस60

10 of 11
Volvo S60 Cross Country
वोल्वो जल्द ही एस60 कार को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसे जून 2018 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया था। एस60 वोल्वो की पहली कार होगी, जो डीजल इंजन में नहीं आएगी। इस बार कंपनी इसे केवल प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में उतारेगी। एस60 हाइब्रिड में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। इसकी पावर 400 पीएस और टॉर्क 640 एनएम है। यह 15.15 किमी/लीटर का माइलेज देती है। 2019 के आखिर तक कंपनी इसे भारत में बनाना शुरू कर देगी।
 
विज्ञापन

ऑडी ए6

11 of 11
Audi A6
ऑडी की मिड साइज प्रीमियम सेडान ए6 अपनी लॉन्चिंग के पहले से काफी चर्चा में है। 2019 ए6 को ऑडी के नई डिजायन थीम पर तैयार किया गया है, इसी थीम पर नई ए7 और ए8 भी बनी है। ऑडी ए6 में ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ सेंट्रल ड्राइवर असिस्टेंस कंट्रोलर भी दिया गया है, जो सेंसर की मदद से कार से जुड़ी अहम जानकारी देता है। नई ए6 के पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का टीएफएसआई इंजन आएगा, जो 340 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का टीडीआई इंजन मिलेगा, जो 286 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें