फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पंगा लेने पहुंचे विराट कोहली, पूरी दुनिया के सामने ठोकी ताल

Sun, 28 Jul 2019 01:41 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में शनिवार को यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच मुकाबला हुआ। महाराष्ट्र की दो टीमों के बीच हुए मुकाबले का गवाह बने, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। कोहली ने मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के साथ खड़े होकर राष्ट्रगान भी गाया। विराट कबड्डी के मैदान पर भी अपने जोशीले अंदाज में दिखे और जमकर कबड्डी का लुत्फ उठाया। विराट से कुछ सवाल भी पूछे गए जिसका जवाब भी उन्होंने दिया। आइए दिखाते हैं कुछ तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
मुंबई के वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स कल्ब ऑफ इंडिया के डोम में हुए इस मुकाबले से पहले विराट को लीग के कुछ खिलाड़ियों की वीडियो क्लिप दिखाई गई। जिसके बाद उनसे पूछा गया कि टीम इंडिया के कौन कौन से खिलाड़ी इस फुर्ती के साथ कबड़्डी खेल सकते हैं। कोहली ने तुरंत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का नाम लिया साथ ही कहा कि हार्दिक पांड्या और उमेश यादव में भी ऐसी कबड्डी खेलने की ताकत है।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट ने अपनी पसंदीदा टीम के लिए जमकर चीयर किया। इस मैच में यू मुंबा ने पुनेरी पलटन को 33-23 से हराकर अपने घरेलू अभियान की शुरुआत जीत से की। यू मुंबा की ओर से अभिषेक सिंह ने पांच अंक बटोरे जबकि साथी रोहित बालियान, सुरिंदर सिंह, संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली ने 4-4 अंक लेकर उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ महाराष्ट्र के खेल मंत्री आशीष शेलर भी उपस्थित थे। विराट कोहली को टीम इंडिया के साथ आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। कबड्डी लीग के आयोजकों ने पहले से ही बता दिया था कि 27 जुलाई को विराट कोहली यू मुंबा को चियर करते दिखेंगे। टीम इंडिया का विंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें