फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli-Anushka Sharma: सालगिरह पर विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पत्नी अनुष्का पर लुटाया प्यार

Sun, 11 Dec 2022 03:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने बेहद ही अनोखे तरीके से विराट कोहली को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Virat Kohli/Instagram
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के पांच साल रविवार (11 दिसंबर) को पूरे हो गए। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। कोहली ने अक्सर अनुष्का से शादी करने के फैसले को अपने जीवन का एक बड़ा मोड़ बताया है। विराट ने रविवार को सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ''अनंत काल की इस यात्रा पर 5 साल। मैं तुम्हें पाकर धन्य हूं, मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।'' अनुष्का ने इसके जवाब में कहा, "भगवान का शुक्र है कि आप 'पेबैक' पोस्ट के लिए नहीं गए।"

विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने बेहद ही अनोखे तरीके से विराट कोहली को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। 

4 of 8
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का द्वारा की गई पोस्ट में पहली फोटो तो उनकी फिल्म परी की है। इस फोटो को फोटोशॉप किया गया है, जिसमें सामने की तरफ अनुष्का शर्मा हैं और पीछे की तरफ भूत की जगह विराट कोहली खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट अनुष्का के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य फोटो में विराट कोहली हॉस्पिटल में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। दरअसल जब डिलीवरी के दौरान अनुष्का शर्मा दर्द में थीं, तो विराट कोहली उनको बेहतर फील कराने के लिए डिलीवरी के अगले दिन उनके साथ बगल वाले बेड पर लेटे हुए थे। ये कुछ बेहद खास पलों की तस्वीरें हैं, जिनको अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
चौथी तस्वीर में कॉफी मग है, जिसपर विराट और अनुष्का की तस्वीर छपी है। वहीं, पांचवी तस्वीर में अनुष्का ने वो तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका लुक मनी हाइस्ट वाले लुक से कॉपी बताया गया था। बता दें कि इन तस्वीरों पर विराट ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- ''मुझे पता है कि तुम्हारे पास मेरी सबसे शानदार तस्वीरें हैं।''
विज्ञापन

7 of 8
विराट कोहली और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने एक दिन पहले ही बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने शनिवार (10 दिसंबर) को चटगांव में 113 रन की पारी खेली। विराट ने 91 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। कोहली के वनडे करियर का यह 44वां शतक हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 72 शतक पूरे हो गए।
विज्ञापन

8 of 8
सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : अमर उजाला
विराट सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। विराट के 482 अंतरराष्ट्रीय मैच में 72 शतक लगाए हैं। पोंटिंग ने 560 मैचों में 71 शतक लगाए हैं। कोहली से आगे अब सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 664 मैच में 100 शतक लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें