टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मैं इस मंच की अहमियत अच्छी तरह जानते हैं और अंडर-19 टीम के युवा खिलाडियों को मिले इस मौके का सम्मान करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : indianexpress
गौरतलब है कि मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम 13 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने की कोशिश करेगी। अंडर-19 टीम के कोच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि आईसीसी अंडर-19 विश्व कप मेरे करियर की बहुत ही अहम उपलब्धि रही। इससे हमें अच्छा मंच बनाने और वहां से अपना करियर बनाने में मदद मिली। इसलिए मेरे दिमाग और दिल में इसका काफी अहम स्थान है। यह समझना काफी अहम है कि यह मौका आपको क्या चीज मुहैया कराता है।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : cricfab.com
बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने 2008 में विश्व कप जीता था, उन्होंने केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में मात दी थी। कोहली ने उस मैच को याद करते हुए कहा मुझे केन के खिलाफ खेलना याद है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा टीम में शानदार प्रदर्शन करते थे, उनकी बल्लेबाजी की काबिलियत अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग थी।
कोहली ने कहा कि स्टीव स्मिथ और मैं अंडर-19 स्तर पर एक दूसरे के खिलाफ ज्यादा नहीं खेले हैं। इसलिए मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा, लेकिन उन्होंने अपने करियर में काफी लंबा सफर तय किया है। उस समय के इतने सारे खिलाड़ियों में से हम तीन ही सिर्फ अपने देशों की टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं बल्कि काफी खिलाड़ी अपने देश की ओर से खेल चुके हैं।