विराट कोहली
मैच में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली ने कहा, 'इंग्लैंड ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरी पारी में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पिच और गेंद की टर्निंग के हिसाब से अपनी चीजें की। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की हैं। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। बड़ी साझेदारी करके मैच जीते जाते हैं, लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे। प्रेशर नॉनस्टॉप था। सैम करन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'