फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10,000 रन बनाने पर कोहली ने कही बड़ी बात, देश के लिए खेलना 'किसी पर अहसान करना नहीं'

Fri, 26 Oct 2018 03:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
देश के लिए खेलना 'किसी पर अहसान करना नहीं' है और शायद यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस साल बिताने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली खुद को 'कुछ विशिष्ट का हकदार' नहीं मानते हैं। कोहली ने वन-डे में 10,000 रन सबसे कम पारियों में पूरे करके सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा। उनका मानना है कि कुछ भी तय नहीं होता।
 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
कोहली ने 'बीसीसीआई.टीवी' से बातचीत में कहा, 'मेरे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ा सम्मान है और यहां तक कि दस साल खेलने के बाद भी मुझे ऐसा अहसास नहीं होता कि मैं किसी खास चीज का हकदार हूं। आपको तब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक रन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
virat kohli pc
उन्होंने कहा, 'कई लोग हैं जो भारत की तरफ से खेलना चाहते हैं। जब आप खुद को उस स्थिति में रखते हो तो आपके अंदर भी रनों की वही भूख होनी चाहिए और चीजों को तयशुदा नहीं मानना चाहिए। किसी भी स्तर पर इसे आसान नहीं मानो।' कोहली ने कहा कि टीम को प्रतिबद्धता की जरूरत होती है। 

4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
उन्होंने कहा, 'अगर मुझे एक ओवर में छह बार डाइव लगानी पड़े तो तब भी मैं टीम के लिये ऐसा करूंगा। क्योंकि यह मेरा कर्तव्य है और इसके लिए मुझे टीम में चुना गया है। यह मेरे काम का हिस्सा है। मैं किसी पर अहसान नहीं कर रहा हूं।' 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
कोहली ने कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। ये चीजें ज्यादा मायने नहीं रखती लेकिन आप अपने करियर में दस वर्ष खेलने के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं और यह मेरे लिये खास है क्योंकि मैं इस खेल को बहुत चाहता हूं और अधिक से अधिक खेलन चाहता हूं। मेरे लिये यह सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं खुश हूं कि मैं इतने लंबे समय तक खेलने में सफल रहा और उम्मीद है कि आगे भी खेलता रहूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को विशाखापट्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 129 गेंदों में शानदार 157 रन की पारी खेली। इस पारी का 81वां रन बनाते ही वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गति से 10 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व रिकॉर्ड होल्डर सचिन तेंदुलकर को 54 पारियों के अंतर से मात दी। इनपुट-एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें