फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं, ये है विराट कोहली का असली प्रेरणास्रोत

Mon, 02 Jan 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : WROGN
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कोहली ने साल 2016 में हर फॉर्मेट में जमकर रन कूटे हैं। टेस्ट, वनडे हो या टी-20 कोहली सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई युवा क्रिकेटरों के लिए भी एक मिसाल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं, ये है विराट कोहली का असली प्रेरणास्रोत

2 of 6
विराट कोहली
मगर क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली को कौन प्रेरित करता है। कोहली को सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण या कोई क्रिकेटर नहीं, बल्कि पुर्तागाल के फुटबॉल कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रेरित करते हैं। कोहली कहते हैं कि वो रोनाल्डो जैसा बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं, ये है विराट कोहली का असली प्रेरणास्रोत

3 of 6
विराट कोहली
कोहली का कहना है कि रोनाल्डो लंबे समय के टॉप पर बने हुए हैं और इसका कारण उनकी मेहनत ही है। कोहली का मानना है कि रोनाल्डो सबसे मेहनती फुटबॉलर हैं। यह सारी बात कोहली ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत के दौरान कहीं।

सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं, ये है विराट कोहली का असली प्रेरणास्रोत

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
रोनाल्डो की तरह कोहली भी फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं। उनका मानना है कि फिट बॉडी ही उनकी परफॉर्मेंस का स्रोत है। इसके अलावा कोहली रोनाल्डो के क्लब रियाल मैड्रिड के फैन भी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।
विज्ञापन

सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं, ये है विराट कोहली का असली प्रेरणास्रोत

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
कोहली ने कहा कि मैसी पैदाइशी जीनियस हैं। मगर रोनाल्डो कड़ी मेहनत के जरिए ऊपर तक पहुंचे हैं। रोनाल्डो और कोहली, दोनों ही अपने खेल के सर्वोच्च स्तर पर हैं। रोनाल्डो ने साल 2016 में बैलन डी ओर और यूरो कप अपने नाम किए, तो वहीं कोहली के बल्ले ने खूब रन बरसाए। कोहली ने साल 2016 में 2500 से अधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं, ये है विराट कोहली का असली प्रेरणास्रोत

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : Social Media
कोहली द्वारा रोनाल्डो की तारीफ साफ दर्शाता है कि वो दूसरों से सीखने में कभी नहीं हिचकिचाते और हमेशा अपने खेल का स्तर बढ़ाना चाहते हैं। कोहली काफी समय से भारतीय क्रिकेट की रीढ़ बने हुए हैं और आने वाला समय उनकी कड़ी परीक्षा लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें