फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- इस वजह से नहीं जीत पाई टीम

Sun, 28 Oct 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कप्तान विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वन-डे हार गई। भारतीय टीम ने विंडीज को 43 रन से रौंदा। आइए जानते हैं हार से निराश कप्तान कोहली ने मैच के बाद क्या कहाः


 
विज्ञापन

2 of 6
virat dhawan
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार के बाद कहा कि कि साझेदारी न होने के कारण टीम को हार मिली। बता दें कि इस मुकाबले में विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले 35 ओवर्स में विकेट में कुछ नहीं था। दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गई थी। हमें 250-260 तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी थी। आखिरी 10 ओवर्स में हमने थोड़े ज्यादा रन दे दिए। हम साझेदारी नहीं कर सके। वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी। हम अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए'।

4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter
आगे उन्होंने टीम संयोजन पर बात करते हुए कहा 'केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के रहने से टीम के पास एक गेंदबाजी विकल्प होता है। जब हार्दिक और केदार दोनों खेलते हैं तो हमें एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मिलता है। केदार अगले मैच से हमारे साथ जुड़ेंगे तो हमें संतुलन प्रदान करेंगे। हमें एक गेंदबाज बाहर करना होगा, लेकिन हमारे पास 6 गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
virat kohli
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 47.4 ओवरों में 240 रन पर ही ढेर हो गई। कोहली ने इस मुकाबले में 119 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli
वहीं, विराट ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात नहीं करना चाहता। हमें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो हमने आज अच्छे से नहीं कीं। हमें अपने प्लान को सही से लागू करने की आवश्यकता है।'

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ हैं। अब सीरीज का अगला मुकाबला सोमवार को मुंबई में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें