फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन कोहली ने कहा इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हालिया दौर में सबसे शानदार

Mon, 12 Dec 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी और 36 रन से हराकर इंग्लैंड से लगातार मिली तीन सीरीज की हार का बदला चुकता कर दिया है। इस जीत के बाद विराट कोहली बेहद खुश दिखे और इस जीत को हाल के दिनों में मिली सबसे बेहतरीन जीत है।   

 
Trending Videos
विज्ञापन

कैप्टन कोहली ने कहा इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हालिया दौर में सबसे शानदार

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार पांचवीं सीरीज जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 2008 के बाद यह पहली श्रृंखला जीत है। इसके साथ ही भारत ने 17 मैचों से चले आ रहे अपने अजेय प्रदर्शन को जारी रखा है। 

 
विज्ञापन

कैप्टन कोहली ने कहा इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हालिया दौर में सबसे शानदार

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
कोहली ने मैच के बाद कहा, यह हमारी पिछले 14-15 महीनों में सबसे शानदार जीत है। वानखेड़े में 3-0 से श्रृंखला जीतना वो भी मजबूत टीम के खिलाफ जो हमें लगातार हराती आ रही हो, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह वाकई शानदार एहसास है।

 

कैप्टन कोहली ने कहा इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हालिया दौर में सबसे शानदार

4 of 6
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने भी भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा की। कुंबले ने कहा, आप अलग-अलग समय की अलग-अलग टीमों की तुलना नहीं कर सकते। लेकिन, यह टीम निश्चित तौर पर वर्तमान में विश्व की नंबर एक टीम है। परिणामों को लेकर इस टीम में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ टीम बनने का माद्दा भी है।

 
विज्ञापन

कैप्टन कोहली ने कहा इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हालिया दौर में सबसे शानदार

5 of 6
कुंबले कोहली
कुंबले ने कहा इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टीम मैदान पर जिस तरह खेली है, जिस तरह हालात को समझती और मुश्किल परिस्थतियों से खुद को बाहर निकालती है, उस लिहाज से यह टीम अद्वितीय है। हर खिलाड़ी टीम की जीत में योगदान देता है और यही इस टीम की खूबसूरती है। मैं इसकी तुलना नहीं करना चाहता लेकिन यह टीम खास है और मैं इस टीम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन कोहली ने कहा इंग्लैंड के खिलाफ जीत, हालिया दौर में सबसे शानदार

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली ने कहा कि जब इंग्लैंड ने 400 रनों का मुश्किल स्कोर खड़ा किया था तब वह थोड़े चिंतित थे। लेकिन, उन्हें भरोसा था कि मैच का नियंत्रण भारत के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा, मैं इस मैच में पूरी एकाग्रता के साथ खेल रहा था। हम श्रृंखला में 2-0 से आगे थे।  और हमारे पास इसे जीतने का मौका था। मैं यह नहीं कहूंगा की मैं घबराया नहीं था, मैं था। खासकर तब जब बोर्ड पर 400 रन इंग्लैंड ने टांग दिए थे। जब हमने कुछ विकेट लगातार गंवाए।  उस वक्त मैं थोड़ा चिंतित हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें