नोटबंदी के बाद से जारी नकदी की किल्लत के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में नए नोटों का जखीरा जब्त होने का सिलसिला जारी है। इस धांधली में बैंकों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इस तरह के मामले में अब तक कई बैंक अधिकारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पेश है बैंक अधिकारी की मिलीभगत से अंजाम दिए गए ऐसे ही छह बड़े मामले....
विज्ञापन
2 of 8
demo pic
1. एक्सिस बैंक, चांदनी चौक, दिल्ली
- एक्सिस बैंक में काले धन को सफेद करने का बड़ा मामला पकड़ में आया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात का खुलासा किया कि एक्सिस बैंक की चांदनी चौक, दिल्ली शाखा ने 44 फर्जी खाता खोलकर 100 करोड़ रुपये जमा किए थे। इन खातों को खोलने में अनिवार्य केवाईसी मानदंडों का पालन नहीं किया गया था। आयकर विभाग ने बैंक पर इस सप्ताह के आरंभ में भी छापा मारा था, लेकिन तब कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था। आयकर विभाग ने अपने सूत्रों पर भरोसा दिखाते हुए बैंक पर शुक्रवार को दोबारा छापा मारा और तब फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : ANI
2. एक्सिस बैंक, कश्मीरी गेट, दिल्ली
- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5 दिसंबर को एक्सिस बैंक की कश्मीरी गेट, दिल्ली शाखा के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर तीन किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए थे। इससे पहले ईडी ने इनके खिलाफ 30 नवंबर को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी को जानकारी मिली थी कि ये बैंक अधिकारी आरटीजीएस के माध्यम से फर्जी कंपनियों के खाते में रकम हस्तांतरित कर रहे हैं। इन फर्जी कंपनियों में से एक का निदेशक एक मजदूर था। दूसरी कंपनी का का निदेशक भी ऐसा ही निकला। बाद में इस मामले में एक सीए को गिरफ्तार किया गया।
4 of 8
demo pic
3. एचडीएफसी बैंक, गुरुग्राम
- अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने के मामले में गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक के दो अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया था। इनमें से एक डीएलएफ-2 शाखा में कैशियर के रूप में कार्यरत था। उसकी पहचान सौकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने दूसरे बैंक अधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दोनों बैंक अधिकारियों के बारे में जानकारी 11 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ हिरासत में लिए गए सुनील उर्फ सन्नी से पूछताछ में मिली थी। सुनील ने बताया था कि वह दोनों बैंक अधिकारियों की मदद से पहले 10 लाख रुपये के पुराने नोट बदल चुका है।
विज्ञापन
5 of 8
4. एचडीएफसी बैंक, चंडीगढ़
- अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने के मामले में एचडीएफसी बैंक ने 3 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित शाखा में कार्यरत अपने चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद बैंक ने बयान जारी कर कहा था कि उसने अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने में लिप्त कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
sd
5. ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब
- पंजाब पुलिस ने 5 दिसंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एक शाखा प्रबंधक और एक कैशियर को गिरफ्तार किया था। इन पर एक कमीशन एजेंट से ठगी का आरोप था। उक्त कमीशन एजेंट 20 फीसदी कमीशन पर पुराने नोटों को बदलने के काम में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
7 of 8
6. सिंडिकेट बैंक, हैदराबाद
- हैदराबाद पुलिस ने 14 नवंबर को सिंडिकेट बैंक के दो अधिकारियों से अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने के मामले में पूछताछ की थी। इनके ऊपर जमाकर्ता से आईडी प्रूफ लिए बगैर छह लाख रुपये के पुराने नोट बदलने के आरोप थे। बाद में इनमें से एक अधिकारी को अवैध तरीके से पुराने नोट बदलने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
नए नोटों की बरामदगी के आंकड़े
9 दिसंबर, 2016 : मुंबई में 85 लाख और सूरत में 76 लाग रुपये के नए नोट जब्त।
8 दिसंबर : चेन्नई में एक रेत खनन से जुड़े कारोबारी के आठ ठिकानों से 142 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली। इसमें 10 करोड़ रुपये के नए नोट और 127 किलो सोना शामिल।
4 दिसंबर : सिरसा (हरियाणा) स्थित नायशा होटल से 34.66 लाख रुपये के नए नोट बरामद, 6 हिरासत में।
1 दिसंबर : बंगलूरू में दो सरकारी इंजीनियरों से 4.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद।
30 नवंबर : मोहाली (पंजाब) में 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद।
25 नवंबर : नई दिल्ली में कश्मीरी गेट स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा के पास 3.5 करोड़ रुपये के नए नोटों के साथ 2 लोग गिरफ्तार।
24 नवबर : नई दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 27 लाख नके नए नोट के साथ दो गिरफ्तार।