फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली का खुलासाः दोहरा शतक जड़ने के बाद खुद को दी थी पार्टी, जमकर खाया था चिकन बर्गर

Mon, 02 Dec 2019 08:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि तीन साल पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के बाद खुद को पार्टी दी थी। विराट ने बताया कि मुंबई टेस्ट में 235 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने चॉकलेट शेक के साथ चिकन बर्गर खाया था। विराट ने कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के बीच फिटनेस का एक अलग ही ट्रेंड शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली
विराट ने इंटरव्यू में बताया कि जब मैंने 235 रन की पारी खत्म कर के वापस ड्रेसिंग रूम में लौट तो काफी थका हुआ महसूस कर रहा था। बल्लेबाजी के दौरान मैं भारी खाना नहीं खाता हूं। इस दौरान केले, पानी के अलावा दाल-चावल ही खाता हूं, लेकिन मैच के बाद बसु सर (शंकर बसु) ने मुझे कहा आज तुम कुछ भी खा सकते हो। इसके बाद मैंने चिकन बर्गर ऑर्डर किया।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली दोहरा शतक - फोटो : social media
विराट अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उस दिन दोहरे शतक की पारी के बाद मैंने खुद के ऊपर से बैन को हटा दिया था। मैंने सोचा-ब्रेड का एक पीस खाया जा सकता है। फिर फ्रेंच फ्राइज के साथ चॉकलेट शेक मंगाया, क्योंकि मेरे शरीर को इसकी जरूरत थी। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। हाल ही भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज अपने की थी। फिलहाल टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबीज है। विराट ने लगातार तीन टेस्ट सीरीज अपने कप्तानी में जीता है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम नंबर एक पायदान पर मजबूती के साथ बरकरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें