फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कप्तान कोहली का फैसला

Fri, 30 Sep 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
कोलकाता टेस्ट के शुरुआती 10 मिनट के अंदर ही कप्तान विराट कोहली का एक फैसला गलत साबित हो गया जिसका असर यह हुआ कि टीम संकट में आ गई। टीम इंडिया के लिए यह मैच भी बेहद खास है क्योंकि मैच में जीत के साथ ही उसे दोहरी खुशी मिलेगी। जीत मिली तो सीरीज टीम इंडिया के पास आएगा ही साथ ही वह फिर से नंबर वन भी बन जाएगी।
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!

2 of 7
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : getty
कोलकाता के ईडन में इस बार नए पिच पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पिच के मिजाज को लेकर टीम इंडिया बहुत खुश नहीं दिख रही थी। ऐसे में कप्तान विराट कोहली को इस अहम मैच के लिए टीम चुनने में काफी सावधानी बरतनी थी, लेकिन लगता है कि वो कुछ हद तक इसमें चूक गए।
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!

3 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : Getty
इन फॉर्म चल रहे बल्लेबाज लोकेश राहुल अनफिट होने के कारण टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किए गए। उनकी जगह गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया और उम्मीद थी कि उन्हें अंतिम एकादश में भी रखा जाएगा, लेकिन जब टीम का ऐलान किया गया तो गंभीर की जगह शिखर धवन को मौका दे दिया गया। धवन इस समय फॉर्म में भी नहीं हैं।

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!

4 of 7
शिखर धवन - फोटो : getty
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को गौतम गंभीर की जगह अंतिम एकादश के लिए वरीयता दी गई, जबकि 2 साल बाद टीम इंडिया में लौटे गंभीर लगातार रन बना रहे हैं और उनकी वापसी भी इसी कारण से हुई।
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!

5 of 7
शिखर धवन - फोटो : Getty
विराट कोहली को मैच में शिखर धवन की जगह गौतम गंभीर को मौका नहीं देना खेल शुरू होने के 10 मिनट के अंदर ही गलत साबित हो गया। धवन पारी की 10वी गेंद पर ही  मैट हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनका घरेलू घरती पर प्रदर्शन किस कदर लगातार गिर रहा है उसका आकलन इस आधार पर लगाया जा सकता है कि अपने पहले टेस्ट में 187 रनों की पारी खेलने के बाद उनका औसत 23 के करीब है। तब से लेकर 11 पारियों में उन्होंने महज 207 ही बनाए हैं जिसमें उच्च स्कोर नाबाद 45 रन रहा है।
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!

6 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : Getty
दूसरी ओर, जिस गौतम गंभीर को मैच के लिए नजरअंदाज किया गया। उन्हें दो कारणों से टीम में शामिल करना चाहिए था। पहला यह कि वह इस समय बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरा, यह उनका एक तरह का होमग्राउंड भी है क्योंकि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के साथ खेलने और कप्तान होने के कारण इस मैदान का खासा अनुभव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!

7 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : getty
56 टेस्ट खेलने वाले गौतम गंभीर के हालिया प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने पिछली 5 पारियों में क्रमशः 77, 90, 59, 94 और 36 रनों की पारी खेली है। साथ ही वह 2 साल बाद टीम में वापसी कर रहे थे तो उनके पास काफी जोश था कि वह वापसी वाले मैच में बड़ी पारी खेलें। वहीं धवन का खराब फॉर्म सुधर नहीं रहा है। हालांकि धवन के पास मौका है कि दूसरी पारी में बड़ी पारी खेलकर अपने चयन को सही साबित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें