फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कप्तान विराट कोहली ने रोहित को दिया इंटरव्यू और किया बड़ा खुलासा

Sat, 02 Sep 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
रोहित और विराट - फोटो : twitter
टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के दमदार शतकों की मदद से गुरुवार को श्रीलंका को चौथे वन-डे में 168 रन के बड़े अंतर से मात दी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी करके श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए थे। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
मैच के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक इंटरव्यू किया, जिसमें उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया के सफल होने पर बातचीत की। रोहित के हाथ में माइक था और कप्तान कोहली सवालों के जवाब दे रहे थे। रोहित ने बातचीत की शुरुआत इस तरह की- शुभकामनाएं, आपके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।' विराट ने जवाब में कहा, 'धन्यवाद। इस टीम का नेतृत्व करना शानदार लगा।'
  VIDEO: Two rockstars, one frame - Rendezvous with @imVkohli & @ImRo45 - by @RajalArora https://t.co/PyXAZWNXCL #SLvIND pic.twitter.com/5VLbNEExG7 — BCCI (@BCCI) September 1, 2017
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली ने खुलासा किया कि कोलंबो में बहुत गर्मी थी और पारी के 16वें ओवर में उन्होंने दो रन नहीं लेने की योजना बनाई थी। उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे की बल्लेबाजी का खूब आनंद उठा रहे थे कि किसी का स्कोरबोर्ड की तरफ ध्यान ही नहीं गया।

4 of 6
विराट कोहली
विराट ने कहा कि इस भारतीय टीम में प्रदर्शन करने की ललक है और इससे उनकी जिम्मेदारी आसान हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो सिर्फ फील्डिंग की सजावट कर रहे थे जबकि अन्य काम खिलाड़ी ही कर रहे थे। इसके बाद रोहित ने विराट से टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के बारे में पूछा तो कप्तान ने कहा, 'सपोर्ट स्टाफ का योगदान बड़ा है। मुझे 2014 में कप्तानी सौंपी गई तब हम आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में 7वें स्थान पर थे। फिर हम उन्हीं लोगों के साथ नंबर-1 बने।'
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : SELF
उन्होंने साथ ही कहा कि सपोर्ट स्टाफ हमारी टीम के लिए स्पेशल है। वो सभी लड़कों के साथ अच्छे से घुल चुके हैं। रघू प्रमुख कारण है, जिसकी वजह से हमारी बल्लेबाजी अगले स्तर तक पहुंची। उसने और संजय बांगर ने लगातार काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
28 वर्षीय कोहली ने आगे कहा, 'फील्डिंग में श्रीधर और गेंदबाजी में अरुण पाजी सभी कमाल है। रवि भाई टीम में जोश भरते हैं और हम सभी को उनके साथ काम करना रास आता है। हमारा एक बड़ा परिवार है और हम सभी एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं।' इस इंटरव्यू में खास बात ये रही कि कोहली ने टीम इंडिया के पूरे सपोर्ट स्टाफ की तारीफ की, लेकिन पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले का कही जिक्र नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें