फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बोले- अनुष्का शर्मा की ये आदत बहुत परेशान करती है

Wed, 04 Oct 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में खुलकर बातें की। बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान के साथ एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का की अच्छाइयों और बुराइयों के बारे में खुलकर बताया।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और आमिर खान - फोटो : sportskeeda
इंटरव्यू के मुताबिक कोहली को अनुष्का का समय पर काम नहीं करना नापसंद है। रिपोर्ट्स की माने तो कोहली ने आमिर खान को बताया कि उन्हें अनुष्का का देर से कोई काम करना बिलकुल पसंद नहीं है। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने विराट से सवाल किया था कि जल्दी से अनुष्का की एक अच्छाई और एक बुराई बताएं।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
इसका जवाब देते हुए 28 वर्षीय कोहली ने कहा कि उन्हें अनुष्का शर्मा की ईमानदारी और उनका ध्यान रखने की आदत बहुत अच्छी लगती है। जब कोहली ने दूसरे सवाल का जवाब दिया तो कहा कि समय पर काम नहीं करने की अनुष्का की आदत से वो परेशान है।

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
वैसे आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की जोड़ी क्रिकेट-बॉलीवुड कनेक्शन की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने यह सुनिश्चित कर रखा है कि अपनी चीजें निजी रखे। कई मौकों पर ये दोनों एकसाथ दिखे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही जीवनभर एकसाथ रहने का फैसला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
वैसे कोहली ने इंटरव्यू के दौरान अपने निकनेम 'चीकू' की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि अंडर-17 स्तर पर खेलते समय उन्होंने एक हेयरकट कराया था, जिसमें वो बिलकुल खरगोश जैसे दिख रहे थे। इसके बाद एक कॉमिक में खरगोश जैसे दिखने वाले करैक्टर का नाम चीकू था और विराट को भी इसी नाम से बुलाने जाने लगा। इसके अलावा कोहली ने कहा कि एमएस धोनी ने मैच के दौरान स्टंप माइक पर चीकू बोल-बोलकर इसे मशहूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें