फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग ने किया खुलासा, इस डर से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ नहीं की स्लेजिंग

Wed, 04 Oct 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : indian express
वीरेंद्र सहवाग को किसी भी विषय पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए जाना जाता है। वो बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हैं और कोई बनावटी बातें करना पसंद नहीं करते। इसका प्रमाण वो हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दे चुके हैं जब उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई में सेटिंग नहीं होने की वजह से वो टीम इंडिया के कोच नहीं बन सके।
विज्ञापन

2 of 6
वीरेन्द्र सहवाग
अब दोबारा सहवाग ने इसी चैनल यानी इंडिया टीवी से बातचीत में एक बड़ा खुलासा किया कि आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को स्लेज नहीं किया। सहवाग का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अनुबंध की चिंता के कारण कंगारू खिलाड़ियों ने भारतीयों को स्लेज नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
सहवाग ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अगले साल आईपीएल नीलामी का डर है। अगर उन्होंने वन-डे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को स्लेज किया होता तो फिर हो सकता है कि फ्रैंचाइजी के मालिक कंगारू खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली नहीं लगाएं। यह भी एक वजह हो सकती है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग में शामिल क्यों नहीं हो पाए गए।'

4 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : ipl official web
ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल में सक्रिय हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को इस टूर्नामेंट की वजह से पहचान मिली। वॉर्नर को बड़े शॉट जमाने में महारत हासिल हुई जब उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स में सहवाग की कप्तानी में खेला था। इसके बाद वॉर्नर की बल्लेबाजी में काफी सुधार आया और उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 6
सचिन ने सहवाग को BMW 7 सीरीज की लग्जरी सेडान कार गिफ्ट की। - फोटो : Twitter/Virender Sehwag
वीरेंद्र सहवाग ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में अब कोई महान खिलाड़ी नहीं है, जैसे पहले थे। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत दबाव में है क्योंकि उनके पास एक भी महान खिलाड़ी नहीं है। उनकी टीम दो तीन खिलाड़ियों- डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ पर निर्भर है।' ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-4 की करारी शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
स्टीव स्मिथ की टीम का फिलहाल बुरा दौर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया को पहले दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में शिकस्त झेलना पड़ी। इसके बाद वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। इसके बाद बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में टेस्ट हराया। हालांकि यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें