विराट कोहली
कोहली ने कहा, 'एक चीज जो मुझे बहुत अच्छे से याद है कि सिडनी में दर्शकों ने मुझे बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने मेरे परिवार के बारे में अपशब्द कहे, जिससे मुझे गुस्सा आया और मैंने अपनी बीच की उंगली दिखा दी। यह करने पर मुझे नहीं लगा कि कुछ गलत किया। मैं अपनी मस्ती में था। अगले दिन मुझे मैच रेफरी रंजन मदुगले ने अपने कमरे में बुलाया और मैं सोच रहा था कि क्या गलत हुआ? उन्होंने कहा, 'कल बाउंड्री लाइन पर क्या हुआ था? मैंने कहा, 'कुछ नहीं'।'