फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने अपने फिटनेस को लेकर कही बड़ी बात, बोले-इस तरह काम के बोझ को करना होगा दूर

Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
दुनिया के फिट क्रिकेटरों में शूमार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि उनपर काम का प्रेशर बहुत है और इसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसलिए उन्हें ज्यादा सावधान रहना होगा कि अपने शरीर, दिमाग और क्रिकेट के साथ अपने करियर में कैसे आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह अपने शरीर की जरूरत को समझें और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए काम के बोझ को मैनेज करें। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली को श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के लिए आराम दिया गया है। एक कार्यक्रम में पहुंचे कोहली ने कहा, 'शारीरिक रूप से कुछ हल्की फुल्की चोट हैं, मैं इनसे उबर रहा हूं। काम का प्रेशर ने थोड़ा असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब मुझे ज्यादा सतर्क होना होगा कि मैं अपने शरीर, दिमाग और क्रिकेट के साथ कैसे आगे बढ़ूं।'
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
विराट ने कहा, 'ब्रेक उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद कर रहा है, जिसकी शुरुआत आईपीएल से होगी। उन्होंने आगे कहा, 'आगे बढ़ने के लिए इस तरह का वक्त काफी अहम है। मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं। मुझे किसी भी चीज की कमी नहीं खल रही है, क्योंकि मेरे शरीर को वाकई इसकी जरूरत थी। हालांकि, मैं मैचों पर नजर लगाए हूं, लेकिन इस वक्त ऐसा नहीं लग रहा है कि मुझे मैदान पर होना चाहिए था। इस वक्त मैंने अपने शरीर की जरूरत को महसूस करना शुरू कर दिया है।' 

4 of 5
विराट कोहली
कप्तान कोहली ने कहा, 'आराम के बाद आईपीएल में मैं और ज्यादा फ्रेश रहूंगा, मैदान में ज्यादा सतर्क रहूंगा। मैं लगातार लंबे वक्त से खेल रहा हूं। मैंने शायद ही किसी मैच को मिस किया हो, पर आपको अपने शरीर का सम्मान करना होता है और मेरे लिए यह दौर बहुत ही महत्वपूर्ण है।' वहीं, घर पर बीत रहे वक्ते के बारे में कोहली ने कहा, 'मैं घंटों तक बैठा रहता हूं और घंटो तक ऐसे ही रह सकता हूं। मैं मैदान में जो ऊर्जा दिखाता हूं, घर पर इसके विपरीत हो जाता हूं क्योंकि जब मैं घर पर होता हूं तो मैं बिलकुल भी हिलता नहीं, बैठा रहता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat kohli - फोटो : PTI
कार्यक्रम में विराट ने टेनिस खिलाड़ी रोडर फेडरर की तारीफ भी की। विराट ने कहा कि 36 साल में जिस तरह रोजर खेलते हैं, वह उन्हें प्रेरणा देता है। यह पूछने पर कि वह किसको घड़ी गिफ्ट में देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'युजवेंद्र चहल को, जो हमेशा ही देर से आते हैं ताकि वह समय पर आएं।' बता दें कि कोहली का सभी प्रारूपों में खेलना सुनिश्चित है तो इसी को देखते हुए वह उन पांच क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें बीसीसीआई ने ए प्लस का केंद्रीय अनुबंध दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें