फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का 'नंबर' 13, कितने लकी होंगे NZ के खिलाफ?

Wed, 14 Sep 2016 02:24 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
विराट कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली जब मैदान पर उतरेंगे तो उनका नंबर होगा 13। अब देखने वाली बात होगी कि उनकी कप्तानी टीम इंडिया के लिए कितना लकी साबित होती है। खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज के अंतिम मैच में टेस्ट की नंबर वन टीम का ताज गंवाने के बाद फिर से भारतीय टीम इसे हासिल कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 10
विराट कोहली - फोटो : Getty
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2014 के बाद कोई टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। उस समय टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी जबकि किवी टीम की अगुवाई ब्रैंडन मैकुलम कर रहे थे। लेकिन इस बार की सीरीज में दोनों ही टीमों की कमान नए-नए कप्तानों के हाथ में है। साथ ही दोनों कप्तान पहली बार टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : Getty
विराट कोहली टीम इंडिया के 13वें ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे। 13 का नंबर पाश्चात्य जगत में अशुभ या अनलकी माना जाता है। अब देखने वाली बात होगी कि कोहली का बतौर कप्तान 13वां नंबर कितना कामयाब होता है और वह भी अपने ही घर में। 

4 of 10
केन विलियम्सन
वहीं न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो भारत के खिलाफ उनकी टीम से 14वां कप्तान इस बार सीरीज में उतरेगा। इस बार केन विलियम्सन किवी टीम की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे पहले कप्तानी करने का चांस मिला था गुलाम अहमद को। गुलाम 1955 में किवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम की अगुवाई की थी और यह मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। इसके बाद पॉली उमरीगर (1955-56), नवाब ऑफ पटौदी (1965-69), सुनील गावस्कर (1976-81) और बिशन सिंह बेदी (1976) को कप्तानी करने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन

6 of 10
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
बेदी के बाद दिलीप वेंगसरकर 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बने। इस लिस्ट में अगला नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990-99), सचिन तेंदुलकर (1999), सौरव गांगुली (2002-03) और राहुल द्रविड़ (2003) का अगला नाम आता है। द्रविड़ के बाद महेंद्र सिंह धोनी (2009-14) टीम इंडिया के 11वें कप्तान बने थे। लेकिन 2009 में ही वीरेंद्र सहवाग को भी एक मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की अगुवाई करने का मौका मिला जिसमें मैच ड्रा पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

7 of 10
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : getty
अब धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को भारत की टेस्ट टीम की कमान मिली है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने वाले भारत के 13वें कप्तान होंगे। किवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड नवाज ऑफ पटौदी के नाम है जिन्होंने 11 मैचों में कप्तानी की और 5 में जीत हासिल की। 4 मैच बराबरी पर खत्म हुआ और 2 में ही टीम हारी

8 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
पटौदी के बाद भारत की ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी ने 9-9 मैचों में किवी टीम के खिलाफ भारत की अगुवाई की है। अजहर ने 9 मैचों में टीम को सिर्फ एक में ही जीत दिलाई, जबकि 6 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे।

9 of 10
विराट कोहली
वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें टीम इंडिया को 4 में जीत और एक में हार मिली। 4 मैच बराबरी पर खत्म हुए। सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारत को कम से कम एक जीत तो मिली ही है।
विज्ञापन

10 of 10
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty
लेकिन सौरव गांगुली की अगुवाई में टीम इंडिया ने 3 मैच खेले जिसमें एक में हार और 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। वीरेंद्र सहवाग ने भी एक मैच में कप्तानी की लेकिन जीत हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें