कुलदीप और चहल
विराट ने कहा, 'हमें इस दौरान 15-20 रन अतिरिक्त बनाने होंगे। स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर फिर छह विकेट लिए। कोहली ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा , 'वे हमेशा विकेट लेने को तत्पर रहते हैं जो अहम है । वे 40 रन देकर विकेटरहित रहने की बजाय 60 रन देकर ज्यादा विकेट लेना पसंद करते हैं।'