फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वन-डे में विराट को मात्र 19 रन की जरूरत, टूट जाएगा जावेद मियांदाद का 26 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 11 Aug 2019 06:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट-मियांदाद - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 19 रन दूर हैं। रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली के सामने पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में 19 रन बनाते ही विराट कोहली पाकिस्तान के जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे में सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाज बन जाएंगे।   
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
मियांदाद ने 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वन-डे खेला था। इस हिसाब से अब अगर विराट दूसरे वन-डे में 19 रन बना लेते हैं तो 26 साल बाद वे मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 पारियों में 1930 रन बनाए थे और अब अगर विराट 19 रन बना लेंगे तो वे वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे कम 34 पारियों में सबसे अधिक रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें