फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस गेल आज खेलेंगे अपना 300वां वन-डे मैच, तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा और डिविलियर्स के बड़े रिकॉर्ड

Sun, 11 Aug 2019 05:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल और ब्रायन लारा - फोटो : सोशल मीडिया
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले और कई रिकॉर्ड के मालिक गेल के सामने अपनी आखिरी सीरीज में महान ब्रायन लारा और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है। 
विज्ञापन

2 of 5
गेल - फोटो : social media
भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है। 39 वर्षीय कैरेबियाई बल्लेबाज गेल अब तक 299 वन-डे मैच खेल चुके हैं और 37.80 की औसत और 86.97 की स्ट्राइक रेट से दस हजार से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक भी जड़े हैं और वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
CHRIS GAYLE
हालांकि पहले मैच में गेल का बल्ला खामोश रहा था और उन्होंने अपनी छवि से अलग बेहद ही धीमी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में मात्र चार रन बनाए थे लेकिन उस चीज का बदला वे आखिरी के दो मैचों में लेना चाहेंगे। 

गेल जब दूसरे वन-डे में उतरेंगे तब वे 300 वन-डे मैच खेलने वाले पहले कैरेबियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल इस मैच को यूंही नहीं जाने देंगे और लारा सहित डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ना चाहेंगे। 

4 of 5
chris gayle
दरअसल इस वक्त ब्रायन लारा 10405 रन के साथ वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं गेल ने अब तक 10397 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर गेल 9 रन बना लेते हैं तो वे लारा को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chris gayle
इसके अलावा गेल के पास डिविलियर्स को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने अपने वन-डे करिअर में 25 शतक जड़े थे, वहीं गेल के नाम भी इतने ही शतक हैं। अब अगर गेल इस मैच में शतक लगा देते हैं तो वे सबसे अधिक शतकों के मामले में डिविलियर्स से आगे निकल जाएंगे और सबसे अधिक शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें