फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉस के दौरान दिखा विराट का गजब अंदाज, मजाक-मजाक में कह दी दिल की बात 

Sat, 08 Sep 2018 12:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली-जो रूट
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी व अंतिम टेस्ट ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा सीरीज में लगातार पांचवीं बार टॉस जीतने में नाकाम रहे। आइए जानते हैं टॉस हारकर मजाक-मजाक में कोहली ने क्या कहाः
 
विज्ञापन

2 of 5
virat root
दरअसल, टॉस हारने के बाद जब कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा उनको ऐसा सिक्का चाहिए जिसकी दोनों तरफ हेड हो। मौजूदा सीरीज में लगातार यह पांचवां मौका था, जब विराट कोहली ने टॉस हारे और इंग्लैंड के कप्तान ने जो रूट ने लगातार पांचवीं बार टॉस जीते हों।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली एक मैच में भी टॉस जीत नहीं पाए। सीरीज की शुरुआती मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और टीम इंडिया को 31 रन से हराया था। इसके अलावा दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया को आमंत्रित किया था। यह मैच भी मेजबान टीम ने पारी और 159 रन से जीती थी।

4 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
वहीं, सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी मेजबान टीम इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारत को आमंत्रित किया था। मगर इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 203 रन के विशाल स्कोर से हराया था। वहीं, चौथे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया को बुलाया। इस मुकाबले में भी भारत को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने लंच तक 28 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रीज पर एलिस्टर कुक 37* और मोइन अली 2* रन बनाकर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें