टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजों के बारे में गावस्कर ने कहा, ‘निश्चित तौर पर भारत के पास आज विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो बेहद जरूरी थी। कहा भी जाता है कि अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते हो तो मैच नहीं जीत सकते। हमने ऑस्ट्रेलिया में 20 विकेट लेने के लायक गेंदबाजी की।’ भारत के पास हमेशा अच्छे बल्लेबाज और स्पिनर रहे हैं, लेकिन अभी उसके पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं जिससे वह हाल के वर्षों में दुनिया की शीर्ष टीम बन गई।